BJP सांसद निशिकांत दुबे के बिगड़े बोल, कहा- भाजपा के डकैत-अपराधी उम्मीदवारों को भी करें वोट
नई दिल्ली। झारखंड के बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान देकर चर्चा में आ गए। निशिकांद दुबे ने कहा, हमें भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सभी कैंडिडेट के लिए वोट करना चाहिए, चाहे वह विलांग हो, डकैट हो या अपराधी प्रवृत्ति का ही क्यों ना हो। निशिकांद दुबे के इस बयान से वह विरोधियों के निशाने पर लिया और उनके ऐसे विचारों की निंदा की। बता दें, निशिकांद दुबे का बयान उस समय आया है जब झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होना है।

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, मैं आपको बताना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के किसी भी क्षेत्र से जुड़े शख्स चाहे वह एक विकलांग हो, चोर हो, डकैत या अपराधी ही क्यों ना हो हमें हर कीमत पर उसे सपोर्ट करना चाहिए। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री रघुबर दास के फैसलों पर संदेह नहीं करना चाहिए। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बयान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद बीजेपी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
निशिकांत दुबे बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, हमेशा याद रखें कि बीजेपी के केंद्र में बैठे लोग जो भी फैसला लेते हैं वह अच्छा और सही फैसला ही होगा क्योंकि भारतीय जनता पार्टी भ्रष्ट नहीं है। हम किसी को जनता का पैसा खाने नहीं देंगे चाहे वह केंद्र में हो या राज्य सरकार में। अपने बयान में निशिकांत ने पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम और रॉबर्ट वाड्रा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, आप सभी ने देखा ही है कि किस तरह पी चिदंबरम जैसे भ्रष्ट नेता जेल पहुंच गए हैं, हो सकता है आने वाले 2-3 दिनों में आप यह भी सुने कि सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा भी जेल की हवा खा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हरियाणा: गोपाल कांडा को सरकार में शामिल करने के सवाल भाजपा की तरफ से आया बड़ा बयान
बता दें, निशिकांत दुबे साल के अंत में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे थे जहां से उनका यह बयान वायरल हो गया है। मालूम हो कि, झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते सभी राजनीतिक पार्टियों ने अभी से कमर कस ली है। बुधवार को चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों और डीजीपी कमल नयन चौबे के साथ बैठक की। चुनाव आयोग दीवाली के बाद 28 या 29 अक्टूबर में झारखंड विधानसभा चुनाव की घोंषणा कर सकता है।
-
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
West Bengal Election: 2021 में जहां एकतरफा थी जीत, 2026 में वहीं होगा असली खेल! ये 10 सीटें बनेंगी ‘गेम चेंजर’ -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत












Click it and Unblock the Notifications