Nisha-Karan Row: बोले राजू श्रीवास्तव -'सुना था मारपीट केवल झोपड़-पट्टियों में होती है'

मुंबई, 4 जून। टीवी एक्टर करण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है, जिसके बाद करण को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है, इसी बीच मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने भी करण-निशा के झगड़े पर बड़ी बात कही है।

राजू श्रीवास्तव ने कही यह बात

राजू श्रीवास्तव ने कही यह बात

टाइम्स डिजिटल संग इंटरव्यू में राजू श्रीवास्तव ने कहा कि 'मैंने सुना था कि मार-पीट केवल झोपड़-पट्टियों में होती है, रिक्शे वाले दारू पीकर मारा-पीटा करते हैं लेकिन यह सब पढ़े लिखे लोग भी करते हैं, यह जानकर बहुत दुख हुआ, उन्होंने आगे कहा कि करण और निशा दोनों ही मैच्योर हैं और अपना भला-बुरा खुद सोच समझ सकते हैं। बेहतर होता कि दोनों अपना झगड़ा घर के अंदर सुलझा लेते, इस तरह से पब्लिक के बीच में तमाशा नहीं बनाना चाहिए था।'

'ये दोनों टीवी सितारे हैं लेकिन...'

'ये दोनों टीवी सितारे हैं लेकिन...'

राजू ने कहा कि 'ये दोनों टीवी सितारे हैं, अच्छे एक्टर्स और इन्हें लोग पसंद करते हैं और फॉलो करते हैं, टीवी शोज और सीरियल्स में ये बहुत बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और सीख देते हैं लेकिन रीयल जिंदगी में ये इस तरह की बातें करते हैं ये देखकर काफी दुख होता है।'

9 साली की शादी टूटने के कगार पर

9 साली की शादी टूटने के कगार पर

आपको बता दें कि पूरे 6 साल की डेटिंग के बाद निशा और करण मेहरा ने साल 2012 में शादी की थी। साल 2017 में दोनों बेटे कविश के मम्मी-पापा बने थे लेकिन 9 साल की शादी अब टूटने के कगार पर है और आज दोनों एक-दूसरे पर गंदे आरोप लगा रहे हैं।

करण मेहरा को पुलिस ने किया था अरेस्ट

करण मेहरा को पुलिस ने किया था अरेस्ट

मालूम हो कि निशा रावल ने बीते सोमवार को करण मेहरा के खिलाफ मारपीट और घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था। जिसके बाद करण मेहरा को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। हालांकि कुछ घंटों के बाद करण मेहरा बेल पर छूट गए थे।

उसने खुद ही मारपीट का ड्रामा रचा: करण मेहरा

उसने खुद ही मारपीट का ड्रामा रचा: करण मेहरा

उसके बाद करण ने मीडिया में जो कहा वो काफी हैरानी भरा था। उन्होंने कहा कि 'निशा रावल एक बाइपोलर इंसान है और वो पैसे के लिए मुझ पर झूठे आरोप लगा रही है। मैंने उसे हाथ तक नहीं लगाया है, बल्कि उसने खुद अपने आप को नुकसान पहुंचाकर मारपीट का ड्रामा रचा है।'

करण का अफेयर चल रहा है: निशा रावल

करण का अफेयर चल रहा है: निशा रावल

जिसके बाद निशा रावल भी मीडिया के सामने आईं और उन्होंने दावा किया है कि करण का किसी और से अफेयर चल रहा है। उन्होंने रोते हुए कहा कि ' करण उनसे अक्सर मारपीट करते आए हैं। उनकी शादी में लंबे वक्त से टेंशन चल रही थी लेकिन मैं अपने बेटे के लिए शांत थी लेकिन जब मंडे को करण ने मेरा सिर दीवार पर पटका तो मेरा धैर्य जवाब दे दिया और इसलिए मैंने कानून का सहारा ले लिया।' हालांकि करण मेहरा ने अफेयर के आरोप को भी झूठा बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+