Nisha Chatterjee के रील से बंगाल की राजनीति में आया भूचाल, क्या है पेशा और किस विवाद में फंसी? जानें सबकुछ
Nisha Chatterjee Profile: पश्चिम बंगाल की राजनीति में रोज नई हलचल हो रही है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व विधायक हुमायूं कबीर ने अपनी पार्टी जनता उन्नयन पार्टी (JUP) बनाई और 8 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। हालांकि, इनमें से एक कैंडिडेट निशा चटर्जी का टिकट काट दिया गया है। टिकट काटे जाने के बाद निराश सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर ने कहा कि उन्हें हिंदू होने की वजह से प्रताड़ित किया जा रहा है।
हुमायूं कबीर ने दक्षिण कोलकाता की बालीगंज (Ballygunge) विधानसभा सीट से निशा चटर्जी को उम्मीदवार घोषित किया था। हालांकि, उम्मीदवार घोषित किए जाने के 24 घंटे के भीतर ही पार्टी ने उनका टिकट वापस ले लिया। इसके पीछे वजह बताई गई है कि सोशल मीडिया पर उनके अश्लील रील और तस्वीरों की वजह से पार्टी को नुकसान हो सकता है। जानें कौन हैं निशा चटर्जी जिनकी हो रही इतनी चर्चा:

Nisha Chatterjee Profile: इनफ्लूएंसर और कारोबारी हैं निशा चटर्जी
- निशा चटर्जी कोलकाता के पिकनिक गार्डन इलाके में एक कैफे की मालकिन भी हैं और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।
- सोशल मीडिया पर वह अपने रील्स डालती रहती हैं और अपने कैफे का भी प्रमोशन करती हैं। हाल ही में वह हुमायूं कबीर के साथ पार्टी गठन के दौरान स्टेज पर नजर आई थीं।
- सोशल माडिया प्रोफाइल के मुताबिक, वह फैशन और लाइफस्टाइल कोच और कैफे ओनर हैं और कोलकाता में ही रहती हैं।
फिलहाल, JUP में शुरू हुआ यह विवाद आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बनता नजर आ रहा है। निशा चटर्जी ने आरोप लगाया है कि उनसे पार्टी पदाधिकारियों ने कहा है कि हिंदू होने की वजह से उनका टिकट काटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह बालीगंज से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगी।
Nisha Chatterjee का आरोप, 'मुझे धमकी मिल रही है'
मीडिया समूह इंडिया टुडे ग्रुप से बात करते हुए निशा चटर्जी ने कहा कि मुर्शिदाबाद में पार्टी की नींव रखते वक्त मुझे फोन करके बुलाया गया था। अब जबरन बदनाम किया जा रहा है और मेरी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान रोते हुए सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर ने कहा, 'मुझे ट्रोल किया जा रहा है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मैंने अपना अकाउंट प्राइवेट कर लिया है। मैंने टिकट नहीं मागां था और मुझे खुद टिकट दिया गया था। टिकट देने से पहले क्या मेरा सोशल मीडिया बैकग्राउंड चेक नहीं किया गया था? अब सिर्फ हिंदू होने की वजह से निशाना बनाया जा रहा है।'












Click it and Unblock the Notifications