पूजा पाठ के साथ निर्मला सीतारमण ने रक्षा मंत्री का काम काज संभाला

नई दिल्ली। देश की पहली पूर्ण कालिक रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना काम काज संभाल लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली भी मौजूद रहे। कैबिनेट विस्तार में निर्मला सीतारमण वाणिज्य मंत्री से सीधे रक्षा मंत्री बनाई गईं हैं। इस विस्तार में अगर किसी मंत्री को सबसे बड़ा प्रमोशन मिला है तो वह निर्मला सीतारमण हैं। मनोहर पर्रिकर के गोवा का मुख्यमंत्री बनने के बाद से वित्त मंत्री अरुण जेटली ही रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार संभाले हुए थे अब निर्मला सीतारमण इस कार्यभार को संभाला।

निर्मला सीतारमण ने रक्षा मंत्री का काम काज संभाला,

इससे पहले इंदिरा गांधी जब प्रधानमंत्री थीं तो उन्होंने रक्षा मंत्रालय खुद अपने पास रखा था। अगर इंदिरा गांधी को छोड़ दें तो निर्मला सीतारमण देश की पहली ऐसी महिला हैं जिन्हें रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। आपको बता दें कि देश में पहली बार दो दो महिलाएं कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्यॉरिटी में हैं। सीतारमण के अलावा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज CCS की सदस्य हैं।

सीतारमण के काम काज संभालने पर रैपिड एक्शन फोर्स की डीजी सीमा डुंडिया ने कहा कि यह एक सकारात्मक विकास है। उन्होंने कहा कि एक एक महिला रक्षा होने का मतलब यह नहीं है कि वह उसके समकक्षों की तुलना में कम है, यह एक स्वागत योग्य परिवर्तन है। कामकाज संभालने के बाद रक्षा मंत्री ने निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री को मुझ पर भरोसा रखने और ऐसे महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो देने का धन्यवाद। सशस्त्र बल मेरी पहली प्राथमिकता होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+