'राज्यों के सहयोग से मजबूत होगी भारत की अर्थव्यवस्था' 5 ट्रिलियन इकोनॉमी पर बोलीं केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत की अर्थव्यस्था को 5 ट्रिलियन तक ले जाने के लिए राज्यों के सहयोग की आवश्यकता है।

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन तक ले जाने में राज्य अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। वित्तमंत्री ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में सभी राज्यों का योगदान होना चाहिए।
केंद्रीय वित्रमंत्री ने अपने बयान में तेलंगाना सीएम की ओर से उठाए गए सवाल पर कहा, " 5 ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को पूरा करने में हर राज्य को इसमें योगदान देना चाहिए। उन्होंने सीएम केसीआर के सवाल पर कहा, "अब आप कह रहे हैं कि आपको केंद्र से 157 मेडिकल कॉलेजों में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं मिला। आपके पास तेलंगाना के उन स्थानों का डेटा नहीं है जहां मेडिकल कॉलेज हैं और आप एनडीए पर 'कोई डेटा उपलब्ध नहीं' होने का आरोप लगा रहे हैं। जब केंद्र ने मेडिकल कॉलेजों के लिए स्थानों की सूची मांगी, तो राज्य (तेलंगाना) ने करीमनगर और खम्मम को सूचीबद्ध किया। लेकिन उन जगहों पर पहले से ही मेडिकल कॉलेज थे"।
सीएम केसीआर ने ये बात राज्य विधानसभा में विनियोग विधेयक पर बहस पर जवाब देते हुए कही। उन्होंने केंद्र की एनडीए नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री संसद में अडानी मुद्दे पर कुछ बोलेंगे लेकिन निराश ही हाथ लगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि था 2023-24 तक भारत की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की हो जाएगी, जो कि अपने आप में एक मजाक है। कम से कम हमारा लक्ष्य बड़ा होना चाहिए। हमें सपने देखने की हिम्मत रखनी चाहिए।
सीएम केसीआर (CM KCR) ने कहा था कि 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य अपने आप में बहुत कम है। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था पर केंद्र के लक्ष्य को लेकर कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। लेकिन इसका आकलन यह प्रति व्यक्ति आय को ध्यान में रखनी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले (प्रति व्यक्ति आय)में बांग्लादेश और भूटान जैसे देश भारत से भी आगे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications