बैंकों के पास नकदी की कमी नहीं, चीजें सही दिशा में चल रहीं: वित्तमंत्री सीतारमण

नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज (सोमवार) सार्वजनिक बैंकों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीएमसी) के साथ बैठक की है। वित्तमंत्री ने बैठक के बाद कहा कि बैंकों के पास पर्याप्त नकदी उपलब्ध है और चीजें ठीक चल रही हैं। अर्थव्यवस्था में सुस्ती के संकेतों के बीच सीतारमण ने कहा, हमने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) उद्योगों को पैसे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बैंकों से एमएसएमई के लिए बिल डिस्काउंटिंग सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कहा है।

Delhi, Finance Minister, Nirmala Sitharaman, CMD, bank,Corporate Affairs Ministry, MSME, निर्मला सीतारमण, बैंक, दिल्ली

वित्तमंत्री ने कहा, बड़ी कंपनियों की रिटर्न फाइलिंग के मुताबिक उन पर एमएसएमई सेक्टर के 40 हजार करोड़ रुपए बकाया हैं। दिवाली से पहले एमएसएमई का भुगतान हो जाए, इसके लिए हरसंभव कोशिश की जाएगी। यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि एमएसएमई का बड़ी कंपनियों पर बकाया भुगतान जारी हो सके। एक महीने से भी कम समय में सार्वजनिक बैंकों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ वित्तमंत्री की यह दूसरी बैठक है।

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि सरकारी बैंकों ने एक अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक लोन मेले के दौरान 81,781 करोड़ रुपए के कर्ज बांटे। वित्त सचिव राजीव कुमार के मुताबिक इसमें से 34,342 करोड़ की राशि के नए लोन थे। वहीं निर्मला सीतारमण ने सोमवार को इंडिया एनर्जी फोरम के सेरावीक सम्मेलन में कहा कि निवेश के माहौल को अनुकूल बनाया जाएगा। कंपनी कानून में संशोधन किए जा रहे हैं ताकि यह सजा जैसा नहीं लगे। इसके अलावा बड़े और गंभीर सुधार भी जारी रहेंगे। उन्होंने निवेशकों को आश्वासन दिया कि भारत विभिन्न ऊर्जा समझौतों के तहत की गई अनुबंधात्मक प्रतिबद्धताओं का सम्मान करेगा और सरकार बड़े सुधारों पर काम जारी रखेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+