Budget 2026 Speech Timing: कितने घंटे चला निर्मला सीतारमण का बजट भाषण, क्या टूट गया उनका ही पुराना रिकॉर्ड?

Nirmala Sitharaman Budget 2026 Speech Timing: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार लोकसभा में आम बजट 2026 पेश किया जिसमें भारत के आर्थिक विकास और रिफॉर्म कि दिशा में एक रोडमैप की तरह देखा जा रहा है। हर साल केंद्रीय बजट के साथ एक और सवाल भी खड़ा होता है-इस बार वित्त मंत्री कितनी देर बोलेंगी और क्या कोई नया रिकॉर्ड बनेगा?

Budget 2026 के साथ ये सवाल और भी अहम हो गए हैं, क्योंकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार लोकसभा में बजट पेश कर रही हैं।

nirmala-sitharaman-budget-2026-speech-timing

क्या इस बार भी उनके भाषण ने इतिहास रचा? क्या 2020-21 के 2 घंटे 42 मिनट लंबे भाषण का अपना ही रिकॉर्ड टोड़ रही वित्त मंत्री? विस्तार से पढ़िए निर्मला सीतारमण का बजट भाषण का समय और अब तक बना रिकॉर्ड...

Longest Budget Speech Record: कितने घंटे चला बजट भाषण

साल 2026 में निर्मला सितारमण का बजट भाषण कुल 1.26 घंटे का चला जो अपने आप एक लंबा समय है। हालांकि, वित्त मंत्री सीतारमण का केंद्रीय बजट 2020-21 का भाषण कुल 2 घंटे 42 मिनट तक चला। यह भारतीय संसदीय इतिहास में अब तक का सबसे लंबा बजट भाषण रहा। खास बात यह है कि इस दौरान उन्होंने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा।

इससे पहले केंद्रीय बजट 2019-20 में उनका भाषण 2 घंटे 17 मिनट का था, जो उस समय तक सबसे लंबा बजट भाषण माना जाता था। 2020 के बजट भाषण के दौरान स्वास्थ्य कारणों से निर्मला सीतारमण को अपना भाषण बीच में ही समाप्त करना पड़ा था और बजट के दो पन्ने पढ़े नहीं जा सके थे, फिर भी समयावधि के लिहाज से यह भाषण इतिहास में दर्ज हो गया।

FM Sitharaman Record Speech: अलग-अलग वर्षों में बजट भाषण की अवधि

निर्मला सीतारमण के बजट भाषणों की अवधि हर साल चर्चा का विषय रही है।

2019-20: 2 घंटे 17 मिनट

2020-21: 2 घंटे 42 मिनट (अब तक का सबसे लंबा)

2021-22: करीब 100 मिनट

2022-23: लगभग 92 मिनट

2023-24: करीब 87 मिनट

अंतरिम बजट 2024: लगभग 56 मिनट (लोकसभा चुनाव के कारण)

पूर्ण बजट 2024-25: लगभग 1 घंटा 25 मिनट

आठवां बजट भाषण: करीब 77 मिनट

नौवां बजट भाषण: करीब 1 घंटे 26 मिनट

इन आंकड़ों से साफ है कि निर्मला सीतारमण के बजट भाषण न सिर्फ नीतिगत रूप से अहम रहे हैं, बल्कि समय की दृष्टि से भी ऐतिहासिक रहे हैं।

Budget Speech History India: अब तक संसद में बजट भाषण का रिकॉर्ड?

निर्मला सीतारमण से पहले सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह के नाम था। उन्होंने वर्ष 2003 में लगभग 2 घंटे 15 मिनट का बजट भाषण दिया था। वहीं, दिवंगत वित्त मंत्री अरुण जेटली का 2014 का बजट भाषण भी काफी लंबा माना जाता है, जिसकी अवधि करीब 2 घंटे 10 मिनट थी।

स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे छोटा बजट भाषण 1977 में हीरूभाई एम. पटेल ने दिया था। उन्होंने महज 800 शब्दों का अंतरिम बजट भाषण पेश किया था। वहीं, सबसे छोटा पूर्ण बजट भाषण वाई. बी. चह्वाण का था, जिसमें लगभग 9,300 शब्द शामिल थे। इस सूची में दूसरे स्थान पर मोरारजी देसाई का नाम आता है, जिनका बजट भाषण करीब 10,000 शब्दों का था।

शब्दों के लिहाज से सबसे लंबा बजट भाषण पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम दर्ज है। उन्होंने वर्ष 1991 में लगभग 18,700 शब्दों का बजट भाषण दिया था। इसके बाद यशवंत सिन्हा का बजट भाषण आता है, जिसमें करीब 15,700 शब्द थे।

बजट भाषण और इतिहास

केंद्रीय बजट भाषण न सिर्फ आर्थिक नीतियों की घोषणा होते हैं, बल्कि ये संसद और लोकतंत्र के इतिहास का भी अहम हिस्सा हैं। निर्मला सीतारमण ने अपने लंबे और विस्तृत बजट भाषणों के जरिए भारतीय संसदीय इतिहास में एक अलग पहचान बनाई है। उनके नाम दर्ज ये रिकॉर्ड आने वाले वर्षों तक बजट इतिहास में चर्चा का विषय बने रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+