निर्भया के गुनहगारों ने मौत से बचने के लिए दी कोरोना वायरस की दुहाई, कल होनी है फांसी
नई दिल्ली। निर्भया रेप केस में कल यानी शुक्रवार को चारों दोषियों को फांसी दी जानी है। इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है। दोषी अभी भी तिकड़म लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। चारों दोषियों ने फांसी रुकवाने के लिए फिर एक चाल चली है। दोषियों ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की है, जिसमें फांसी रुकवाने की मांग की गई है। इस अर्जी में दोषियों की अलग-अलग विचाराधीन याचिकाओं का हवाला दिया गया है। इसके अलावा दोषियों ने देश में फैले कोरोना महामारी का हवाला देते हुए कहा है कि यह समय फांसी के लिए सही नहीं है।
Recommended Video

दिल्ली की एक अदालत ने निर्भया के सभी दोषियों को शुक्रवार को सुबह 5.30 बजे फांसी दी जाएगी। जेल में फांसी की तैयारी पूरी कर ली गई है। अक्षय ठाकुर को छोड़कर बाकी तीन दोषियों पवन, विनय और मुकेश से उसके घरवाले अंतिम मुलाकात भी कर चुके हैं। इससे पहले दिल्ली की तिहाड़ जेल में निर्भया मामले के चारों दोषियों को फांसी देने के लिए पवन जल्लाद ने बुधवार को पुतलों को फांसी देकर अभ्यास किया।
दोषियों को जेल में शुक्रवार को फांसी दी जानी है। जेल अधिकारियों ने बताया कि पवन मंगलवार को मेरठ से राजधानी पहुंचे और उन्होंने रस्सी से पुतलों को फांसी देकर अभ्यास किया। इस रस्सी का इस्तेमाल दोषियों को फांसी के फंदे पर लटकाने के लिए होगा। तिहाड़ जेल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब एक ही अपराध के लिए एक ही समय पर चार दोषियों को फांसी दी जाएगी। पवन अपने परिवार में तीसरे पीढ़ी के जल्लाद हैं।
तीन बार टल चुकी है फांसी
कानूनी दांव-पेंच के सहारे निर्भया के गुनहगार तीन बार फांसी टलवाने में सफल रहे हैं। अब चौथी बार भी इसी प्रयास में दोषियों के वकील ने देश में उपलब्ध कानूनी विकल्पों का सहारा लेने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय न्यायालय को भी पत्र लिखा है। वकील एपी सिंह ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय से फांसी पर रोक लगाने और निचली अदालत से भी सभी रिकॉर्ड अपने पास मंगवाने की अपील की है।
विनय ने खेला इमोशनल दांव
दोषियों में से एक विनय शर्मा ने अपनी फांसी रूकवाने के लिए इमोशनल दांव खेला है। विनय ने जेल अधिकारियो से कहा कि अगर मुझे फांसी देने से अगर रेप रूक जायेगी तो फांसी दे दो। लेकिन एक बात सुन लो, मुझे फांसी दे देने से रेप नहीं रूकेगा। तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने बताया कि फांसी से एक दिन पहले विनय से जब उसकी इच्छा पूछी गयी तो, उसने कुछ नहीं बोला।












Click it and Unblock the Notifications