निर्भया के दोषियों का एक और हथकंडा, फांसी रुकवाने के लिए पहुंचे ICJ
नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप और हत्या के मामले में दोषी पवन गुप्ता, विनय शर्मा और अक्षय ठाकुर अपनी फांसी की सजा के खिलाफ इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) पहुंचे हैं। तीनों ने आईसीजे में अर्जी देकर मांग की है कि उनकी फांसी की सजा पर रोक लगाई जाए। इन तीनों के अलावा मुकेश भी मामले में दोषी हैं। चारों दोषियों को 20 मार्च को सुबह 6 बजे करीब फांसी पर लटाकाया जाने का ऑर्डर है।
Recommended Video

दोषियों के वकील एपी सिंह ने कहा है कि फांसी की सजा के खिलाफ दुनियाभर के विभिन्न संगठनों ने आईसीजे का दरवाजा खटखटाया है। विदेशों में बसे लोगों को भारतीय न्याय व्यवस्था पर भरोसा नहीं है। इसलिए उन्होंने आईसीजे का दरवाजा खटखटाया है।
इससे पहले सोमवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मुकेश सिंह की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उसने अपने सभी कानूनी उपायों को यह कहते हुए बहाल करने का अनुरोध किया था कि उसके पुराने वकील ने उसके साथ साजिश की।
निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले के चारों दोषियों को 20 मार्च को फांसी होनी है। मुकेश कुमार सिंह, पवन गुप्ता, विनय शर्मा और अक्षय ठाकुर को सुबह 6 बजे करीब फांसी पर लटाकाया जाने का ऑर्डर है। मामले में निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में चारों को फांसी की सजा बरकरार रही है। वहीं राष्ट्रपति भी दया याचिका खारिज कर चुके हैं। ऐसे में अब आईसीजे में दोषी पहुंचे हैं। हालांकि जानकार मान रहे हैं कि अंतरराष्ट्रीय कोर्ट इसमें दखल दे, ऐसा बहुत मुश्किल है।
दिल्ली में 2012 में चलती बस में 23 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया था। रेप के बाद उसको बुरी तरह से जख्मी कर सड़क पर फेंक दिया था। अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एक आरोपी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली और एक नाबालिग सजा काटकर रिहा हो चुका है। वहीं मुकेश कुमार सिंह, पवन गुप्ता, विनय शर्मा और अक्षय ठाकुर को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है।
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान












Click it and Unblock the Notifications