PNB Scam: नीरव मोदी ने भारत और विदेश में बना रखी थी डमी कंपनियां, हांगकांग-दुबई में भी बैंक को लगाया चूना

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक के 13000 करोड़ रुपए लेकर फरार हो चुके हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लेकर ईडी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पीएनबी घोटाले में जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) ने नीरव मोदी को लेकर कई नए खुलासे किए हैं। ईडी ने अपनी चार्जशीट में कहा कि नीरव मोदी ने कई डमी कंपनियां बना रखी थी।

 Nirav Modi created dummy companies abroad, & few in India too
नीरव मोदी ने प्रॉपर्टी अक्वॉयर करने और पैसे इधर से उधर करने के लिए विदेश और भारत में कई सारी डमी कंपनियां बनाईं थीं, जिसकी मदद से वो पैसों की हेराफेरी करता था। नीरव मोदी ने इन डमी कंपनियों की मदद से इसके बड़ी बैंकिंग घोटाले को अंजाम दिया। इन फर्जी कंपनियों मे बेंटली प्रपॉर्टी प्राइवेट लिमिटेड, मैक बिजनेस इंटरप्राइसेस प्राइवेट लिमिटेड, फायरस्टोन ड्रेट प्राइवेट लिमिटेड जैसी कई कंपनियां है।

ईडी के मुताबिक नीरव मोदी ने न केवल पीएनबी के मुंबई में ब्रैडी हाउस शाखा को धोखा दिया बल्कि पीएनबी की हांगकांग और दुबई की शाखाओं से भी ऋण सुविधा मिली हुई थी। बैंक की आंतरिक जांच रिपोर्ट में ये बात सामने आई है।

बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक नीरव मोदी की कंपनी फायरस्टार डायमंड लिमिटेड हांगकांग और फायरस्टार डायमंड एफजेडई दुबई को पीएनबी बैंक की हांगकांग और दुबई की शाखाओं से ऋण सुविधा मिली थी।बैंक की 162 पन्नों की रिपोर्ट ईडी को सैंप दी गई है। गौरतलब है कि नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चौकसी ने मिलकर पीएनबी को कुल 13000 करोड़ रु का चूना लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+