समुद्र महल में नीरव मोदी के 6 फ्लैट्स, एक की कीमत 150 करोड़
मुंबई। हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने देश को 11500 करोड़ का झटका दे दिया। देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक से हजारों करोड़ का घोटाले करने वाले नीरव मोदी की संपत्ति का खुलासा हो रहा है। आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय लगातार नीरव मोदी की संपत्ति की जांच कर रही है। इसी जांच के दौरान पता चला है कि आयकर विभाग ने पाया है कि मुंबई के समुद्र महल सोसायटी में नीरव मोदी के 6 फ्लैट हैं। मोदी के इन फ्लैट्स की कीमत 900 करोड़ के लगभग बताई जा रही है।

समुद्र महल में मोदी के 6 फ्लैट्स
आयकर विभाग ने जांच के दौरान पाया कि मुंबई के फेमस समुद्र महल सोसायटी में नीरव मोदी ने अपने और अपनी पत्नी के नाम पर ज्वाइंट रूप से 6 फ्लैट्स खरीद रखे हैं। इन फ्लैट्स की कीमत 900 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मोदी के सभी फ्लैट्स समुद्र फेसिंग हैं और एक फ्लैट्स की कीमत 150 करोड़ रुपए बताई जा रही है। वहीं सोसायटी गार्ड्स ने बताया कि नीरव मोदी हफ्ते में एक बार इस फ्लैट्स में जरूर आता था।

बैंक को लिखी चिट्ठी
मुंबई में समुद्र महल के अलावा पेद्दर रोड पर भी मोदी दंपत्ति के नाम पर 4 फ्लैट्स हैं। नीरव मोदी की संपत्ति का खुलासा होने के बाद से उसने बैंक को चिट्ठी लिखकर आरोप लगाया कि बैंक ने मामला सार्वजनिक कर बकाया वापसी के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। मोदी ने 15-16 फरवरी के बीच ये चिट्ठी लिखकर बैंक पर आरोप लगाया है कि बैंक ने बकाया रकम को बढ़ा-चढ़ाकर बताया है।वहीं उसने लिखा है कि उसवे बिजनेस से उनकी पत्नी और मामा का कोई लेना-देना नहीं है। बैंक ने उनका नाम गलत तौर पर शामिल कर लिया है।

ब्रांड को पहुंचाया नुकसान
मोदी ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि उनपर गलत आरोप लगाकर बैंक ने उनके ब्रांड को नुकसान पहुंचाया है। बैंक के आरोप के चलते उनका बिजनेस बर्बाद हो गया और इसलिए अब वो बैंक का बकाया चुकाने में सक्षम नहीं है। गौरतलब है कि हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने गलत तरीका से बैंक कर्मचारियों के साथ मिलकर पीएनबी बैंक को 11500 करोड़ का चूना लगाया।












Click it and Unblock the Notifications