PNB Scam: जानिए, किन-किन तारीखों को देश से भागा नीरव मोदी और उसका परिवार

PNB Scam: जानिए, किन-किन तारीखों को देश से भागा नीरव मोदी और उसका परिवार

नई दिल्ली। देश के बैंकिंग इतिहास में अब तक सबसे बड़ा घोटाला करने वाले सभी आरोपी देश से फरार हो गए हैं। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो वो प्राथमिकी दर्ज होने से पहले ही देश छोड़कर भाग गए। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। एजेंसी के अनुसार सूत्रों ने कहा कि नीरव मोदी ने 1 जनवरी को देश छोड़ दिया। सीबीआई से 29 जनवरी 2018 को पीएनबी ने शिकायत की। सीबीआई ने 31 जनवरी को मामला दर्ज किया। बताया गया कि नीरव मोदी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है। एजेंसी के अनुसार नीरव मोदी की पत्नी, अमी मोदी जो अमेरिकी नागरिक हैं,वो 6 जनवरी 2018 को भारत छोड़कर चली गईं। वहीं मेहुल चौकसी ने 4 जनवरी 2018 को देश छोड़ दिया। नीरव मोदी के भाई निशल मोदी, जो एक बेल्जियम नागरिक हैं, उन्होंने 1 जनवरी 2018 को भारत छोड़ दिया था।

PNB बैंक ने कहा...

PNB बैंक ने कहा...

इस घोटाले पर बैंक के प्रबंध निदेशक सुनील मेहता ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि यह बहुत ही संवेदनशील मामला है। उन्होंने कहा कि हम कार्रवाई कर रहे हैं। बैंक के हितों की रक्षा की कोशिश हो रही है। मेहता ने कहा कि हमारे कर्मचारी भी जांच के दायरे में हैं और सेबी को हमने समये जानकारी दे दी थी। एमडी ने प्रेस वार्ता के दौरान यह माना की नीरव पैसा लौटाने के लिए आए थे ेलकिन उनके पास एक बेहतर प्लान नहीं था, ऐसे में उन्हें समय नहीं दिया गया।

9 ठिकानों पर छापेमारी

9 ठिकानों पर छापेमारी

वहीं घोटाला सामने आने के बाद जांच एजेंसियां हरकरत में आ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम में नीरव मोदी के मुंबई के काला घोड़ा स्थित शो रूम और दफ्तर समेत 9 अन्य ठिकानों पर छापेमारी की है। ED की टीम ने सूरत, दिल्ली के ठिकानों पऱ छापेमारी की है। ED की टीम ने मुंबई के 7 जगहों पर और दिल्ली के चाणक्यपुरी और डिफेंस कॉलोनी में छापेमारी की है।

मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज

मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज

घोटाला सामने आने के बाद ईडी ने अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी और अन्य लोगों के खिलाफ 280 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। ईडी ने सीबीआई की एफआईआर के आधार पर यह केस दर्ज किया है। इससे पहले बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक ने अपने 10 अधिकारियों को नीरव मोदी से संबंध रखने के आरोप में निलंबित कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+