Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नीरव मोदी का 100 करोड़ का बंगला हुआ जमींदोज, डायनामाइट से उड़ाया गया, देखें VIDEO

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक को 13700 करोड़ रुपए का चूना लगाने वाले भगोड़े नीरव मोदी के अलीबाग स्थित आलीशान बंगले को गिरा दिया गया है। अलीबाग स्थित किहिम बीच पर बने नीरव मोदी के करोड़ों के अवैध बंगले को आज डायनामाइट से गिरा दिया गया, और इस तरह नीरव मोदी का 100 करोड़ का आलीशान बंगला देखते-देखते खड़हर में तब्दील हो गया। किहिम बीच के पास बने इस बंगले को तोड़ने का दूसरा चरण मंगलवार को शुरू हुआ था।

Nirav Modis 100 cr Alibaug Bungalow blown up with Dynamite

पहले बंगले के उस ढांचे को गिराया गया जिसमें कांच लगे थे। 25 जनवरी से बंगले को गिराने की प्रक्रिया शुरू हुई थी और इस दौरान कई दीवारें गिराई गईं। बंगले को गिराने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी और अंत इसे डायनामाइट से इसे ढहाने का फैसला किया गया। बताया जाता है कि साल 2011 में 376 वर्ग मी में बंगला बनाने की इजाजत मिली थी। लेकिन नीरव मोदी ने नियमों की अनदेखी करते हुए 1081 वर्ग मी में इसका निर्माण करवाया।

कई बेडरूम और हॉल वाले इस आलीशान बंगले में फर्स्ट फ्लोर पर स्वीमिंग पूल भी था। बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस बंगले को गिराने का आदेश दे दिया था। बता दें कि यह वही बंगला है जहां पर नीरव मोदी आलीशान पार्टियों का आयोजन करता था। नीरव ने पिछले महीने विशेष अदालत को जवाब भेजकर कहा था कि वह सुरक्षा कारणों से भारत नहीं आ सकता है।

सीबीआई और ईडी नीरव मोदी के खिलाफ आरोपों की जांच कर रहे हैं। कई बार कोर्ट उसे पेश होने के लिए आदेश दे चुका है लेकिन नीरव मोदी बार-बार कोई ना कोई बहाना बनाता रहा है। आरोप है कि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने पंजाब नेशनल बैंक में करीब 13700 हजार करोड़ रुपए के वित्तीय घोटाले को अंजाम दिया। इस घोटाले के बाद दोनों देश छोड़कर फरार हो गए थे। नीरव को आखिरी बार लंदन में देखा गया था जबकि मेहुल चोकसी ने एंटीगुआ की नागरिकता ले ली है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+