केरल में बढ़ा निपाह वायरस का खतरा, 12 साल के बच्चे की मौत के बाद 11 लोगों में दिखें लक्षण
केरल में बढ़ा निपाह वायरस का खतरा, 12 साल के बच्चे की मौत के बाद 11 लोगों में दिखें लक्षण
नई दिल्ली, 07 सितंबर: कोरोना महामारी की तीसरी लहर आने से पहले केरल में निपाह वायरस का खतरा बढ़ रह है। 05 सितंबर को कोझिकोड में निपाह वायरस के संक्रमण से एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई है। जिसके बाद लड़के के संपर्क में आए 11 लोगों में निपाह वायरस के लक्षण दिखें हैं। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने सोमवार (6 सितंबर) को कहा कि निपाह वायरस से मरने वाले 12 साल के एक लड़के के 11 संपर्कों में लक्षण दिख रहे हैं लेकिन फिलहाल सभी की हालत स्थिर है। इन 11 लोगों में से 8 के सैंपल जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे भेजे गए हैं और अन्य तीन के नमूनों का परीक्षण कोझिकोड के मेडिकल कॉलेज में किया जा सकता है।
Recommended Video

निपाह वायरस: 38 लोग अस्पताल में आइसोलेट
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे भेजे गए 8 व्यक्तियों के सभी सैंपल निगेटिव पाए हए हैं। हम और नमूनों की जांच कर रहे हैं। हमने फील्ड सर्विलांस शुरू कर दिया है और आज (07 सितंबर) से कंटेनमेंट जोन में घर-घर जाकर सर्विलांस शुरू करेंगे। वहीं 38 लोगों को अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।

125 मेडिकल स्टाफ भी खतरे में
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा है कि निपाह वायरस के लक्षण दिखने वाले लोगों की एक लिस्ट तैयार की गई है। इस संपर्क सूची में 251 लोग हैं, जिनमें से 125 मेडिकल स्टॉफ हैं। वीना जॉर्ज ने कहा, इनमें से 54 लोग ऐसे हैं, जो उच्च जोखिम वाली श्रेणी में है। उन्होंने कहा कि 54 की सूची में से तीस लोग मेडिकल स्टॉफ हैं।

'बच्चे के घर में लगे पेड़ पर चमगादड़ आते हैं'
बता दें कि निपाह वायरस (NiV) तेजी से सामने आया एक नया वायरस है। जो जानवरों और इंसानों में गंभीर बीमारी फैलाता है। आमतौर पर ये चमगादड़ से फैलता है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा, बच्चे (जिसकी मौत हो गई) की मां का बुखार थोड़ा कम हो गया है, उन्होंने कहा कि पशुपालन दल ने बच्चे के घर और परिसर का निरीक्षण किया था। जहां पता चला कि घर के पीछे जमीन में दो रामबूटन के पेड़ हैं, जहां चमगादड़ आते थे। यहां से भी सैंपल लिए गए हैं। उन्हें झील के उस पार चमगादड़ों का आवास भी मिला है। घर में दो बकरियां हैं, उनके भी सैंपल लिए गए हैं।"












Click it and Unblock the Notifications