जहरीली शराब का कहर! गुजरात में 9 लोगों की मौत

सूरत। गुजरात के सूरत क्षेत्र में पिछले तीन दिनों में 9 लोगों की मौत होने की खबर से प्रशासन के कान खड़े हो गए। कहा जा रहा है कि जहरीली शराब पीने से ये मौतें हुई हैं। प्रशासन और पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

spurious wine

तीन दिनों में 10 लोगों की मौत

सूरत के वलेरी गांव में पिछले तीन दिनों में रहस्यमय तरीके से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। सूरत के डीएम महेंद्र पटेल ने मामले की छानबीन करने के लिए अधिकारियों को गांव में जाने को कहा है।

जहरीली शराब पीने का संदेह

डीएम का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट से तो यही लग रहा है कि मिथाइल अल्कोहल जैसी किसी जहरीली चीज ने लोगों की जान ली है। इसलिए यह जहरीली शराब पीने का मामला फिलहाल लग रहा है। आगे जांच की जा रही है। उसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया विसरा

डीएम ने इस बारे में बताया कि मृतकों का विसरा फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। सूरत के एसपी मयूरसिंह चावड़ा भी मामले की जांच में लग गए हैं। इलाके में अवैध शराब पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+