अंडमान की विलुप्त प्रजाति के 11 आदिवासियों में से 9 हुए कोरोना मुक्त
नई दिल्ली। अंडमान और निकोबार प्रशासन ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित हुए 11 अंडमानी जनजातियों में से नौ लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। अंडमान प्रशासन इन जनजातियों पर विशेष नजर बनाए हुआ। इसके साथ ही इन्हें इलाज के लिए स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। बता दें कि, अंडमान द्वीप में रहने वाली आदिवासियों की विलुप्त होती प्रजाति के लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये लोग मानव सभ्यता से दूर समुद्र के किनारे जंगली इलाके में रहते हैं।

एक आधिकारिक अधिकारी ने कहा कि ट्राइबल ग्रुप (PVTG) ग्रेट अंडमानी (स्ट्रेट आईलैंड), ओन्जेस (लिटिल अंडमान), जारवास (साउथ अंडमान) और शोम्पेंस (ग्रेटरनिकोबार आइलैंड्स) को लेकर प्रशासन खास ध्यान दे रहा है। अधिकारियों ने कहा कि आदिवासियों के स्वास्थ्य की सख्ती से निगरानी की गई है और उनके परीक्षण को प्राथमिकता देने के कारण मामलों का जल्द पता लगा सका।
ग्रेट अंडमानी जनजातियों के 11 संक्रमित सदस्य उन लोगों में से हैं जो या तो स्वयं सरकारी प्रतिष्ठानों में काम कर रहे थे या फिर उनके परिवार का कोई सदस्य काम कर रहा था। आधिकारिक तौर पर कहा गया है कि दो को छोड़कर इन सभी ग्रेट ग्रेट अंडमानी जनजाति पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और वापस अपनी बस्ती में चले गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि अन्य तीन जनजातियां कोरोनावायरस से मुक्त हैं।
अधिकारी ने कहा, "पूरी ओंगे आबादी के कोरोना टेस्ट निगेटिव आए हैं। जारवास के तीन अलग-अलग क्षेत्रों में परीक्षण के दौरान कोई कोरोना संक्रमित मामला नहीं मिला है। ग्रेट निकोबार द्वीप में शॉम्पेन भी सुरक्षित हैं। उधर अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए जिसके बाद बृहस्पतिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 30 हो गई है। उन्होंने कहा कि नए मरीजों में से सात ने बाहर यात्रा की थी और 12 लोग संक्रमितों के संपर्क में आने से संक्रमण के शिकार हुए।
अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के 27 और मरीज ठीक हो गए।संघ शासित प्रदेश में अभी 196 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक कोविड-19 के 3,345 मरीज ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि महामारी से अब तक 52 मरीजों की मौत हो चुकी है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications