असम में खिलाड़ी को डायन बताने वालों की गिरफ्तारी

असम में एक खिलाड़ी को डायन बताने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से सात महिलाएं हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। कर्बी अंगलोंग जिले में बीते गुरुवार को हुई घटना के बाद तुलुमई मेधी, जुगामई मेधी, कल्मेस्वरी मेधी, पूर्णिमा हजारिका, मीरा डेका, सोरोजु कोच और सरुमई बोरा को गिरफ्तार किया जा चुका है। खिलाड़ी के किसान पति द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद दो अन्य व्यक्तियों नामघरिया (सामुदायिक पूजा भवन के प्रमुख) राधा लस्कर और दिलसेन मेधी को भी गिरफ्तार किया गया है।

जिला मुख्यालय दीफू से 20 किलोमीटर दूर चेरेकली गांव में बीते गुरुवार को देबजानी बोरा पर लस्कर की शह पर गांववालों ने हमला किया। उन्होंने वर्ष 2011 में हरियाणा में आयोजित नेशनल मास्टर्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। नामघर (सामुदायिक पूजा भवन) में गुरुवार को एक बैठक के बाद यह फैसला हुआ था कि देबजानी के अंदर एक डायन शक्ति का बसेरा है, जिसकी वजह से गांव में कुछ लोगों की मौत हुई है।

हमले में देबजानी किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रही। उसे सीने और पीठ में गंभीर चोट आई है। इस समय उसे एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+