हुदहुद के बाद निलोफर मचा सकता है तबाही
अहमदाबाद। हुदहुद चक्रवात की वजह से आंध्र प्रदेश, ओडिशा में हजारों करोड़ की तबाही के बाद अब गुजरात में निलोफर तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि अरब सागर में निलोफर चक्रवाती तूफान बन गया है जो गुजरात के नालिया से 1250किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित है। इसके चलते आने वाले चौबीस घंटों में भीषण भारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की माने तो निलोफर के चलते दक्षिणी तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अगले 24 घंटे के दौरान जबरदस्त बारिश हो सकती है। वही मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिम मानसून के प्रभाव से निलोफर तूफान हुदहुद की तरह भीषण चक्रवाती तूफान का रुप ले लेगा। वहीं गुजरात आपदा प्रबंधन के आयुक्त डी एन पांडे ने कहा है कि स्थिति पर कडी नजर रखी जा रही है।
वहीं अहमदाबाद मौसम विभाग की अतिरिक्त निदेशक मनोरम मोहंती ने बताया कि अरब सागर के पश्चिम सेन्ट्रल और उससे लगे दक्षिण पश्चिम में बना उच्च दबाव 12 घंटे के अंदर चक्रवाती तूफान का रुप ले लेगा और वह उत्तर दिशा की ओर बढेगा। निलोफर के अगले 48 घंटे में गुजरात के पश्चिमोत्तर तट से टकराने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications