फिर छलका निक्की तंबोली का दर्द, 'मां-पापा के सामने नहीं रो सकती, भाई के जाने के बाद बात करने वाला कोई नहीं'

निक्की तंबोली बोलीं- 'मां-पापा के सामने नहीं रो सकती, भाई के जाने के बाद बात करने वाला कोई नहीं'

मुंबई, 13 जून: एक्ट्रेस-मॉडल और बिगबॉस फेम निक्की तंबोली अब भी अपने बड़े भाई जतिन तंबोली के मौत के सदमे से नहीं निकल पाई हैं। निक्की तंबोली ने पिछले महीने मई में अपने भाई जतिन तंबोली को कोरोना वायरस की वजह से खो दिया था। निक्की तंबोली ने अब कहा है कि अब भी वह इससे बाहर नहीं निकल पाई हैं। निक्की तंबोली ने कहा है कि वह अपने माता-पिता के सामने अपने भाई की मौत के बारे में बात नहीं कर सकती और ना ही रो सकती हैं। निक्की तंबोली ने कहा है कि भाई को खोने के बाद वह एकदम अकेले पड़ गई हैं और उसके पास बात करने के लिए कोई नहीं है। निक्की तंबोली फिलहाल खतरों की खिलाड़ी-11 की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका केप टाउन में हैं।

निक्की ने कहा- कोई नहीं है, जिससे मैं बात करूं

निक्की ने कहा- कोई नहीं है, जिससे मैं बात करूं

निक्की तंबोली ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो भाई के जाने के बाद मैं उस सदमे से अभी तक नहीं निकल पाई हूं। मैं डील नहीं कर पा रही हूं। मुझे कोई मिला नहीं है जिसके साथ मैं बैठकर बात कर सकूं। मेरे पास ऐसा कोई नहीं है जिसके साथ मैं बैठकर सकुन से बात कर सकूं। मैंने अपने मम्मी-पापा से भी बात नहीं की है। मैं अभी भी केप टाउन में हूं, मैं उनसे बात नहीं कर सकती।''

'मां-पापा के सामने नहीं रो सकती...'

'मां-पापा के सामने नहीं रो सकती...'

निक्की तंबोली ने कहा, "मेरे भाई के साथ जो हुआ उसके बारे में मैं अपने माता-पिता के साथ बात नहीं कर सकती हूं। मुझे पता है कि अगर मैं उनके सामने कमजोर हो जाती हूं, उनके सामने रोती हूं तो पता कि उन्हें कैसे लगेगा। मैं बस कोशिश कर रही हूं कि जो हुआ उसे स्वीकार कर लें। इसलिए मैं इसे जाने दे रही हूं और आगे बढ़ रही हूं।''

कोरोना से हुई थी निक्की के भाई की मौत

कोरोना से हुई थी निक्की के भाई की मौत

पिछले महीने मई 2021 में कोरोना वायरस की वजह से निक्की के भाई जतिन तंबोली की मौत हुई थी। निक्की ने अपने बड़े भाई को खो दिया और हफ्तों बाद उन्होंने एक पोस्ट में अपने भाई के साथ अपने रिश्तों को लेकर खुलासा किया था। फिर बाद में उसे हटा दिया। बाद में निक्की ने एक पोस्ट में कहा,'' मेरे एक लाख शब्द भी मेरे भाई को वापस नहीं ला सकते हैं। मुझे पता है क्योंकि मैंने कोशिश की, मैं कई रातों तक रोई हूं। '' निक्की तंबोली इस समय केप टाउन में हैं। वह खतरों की खिलाड़ी 11 की शूटिंग कर रही हैं। वह अपने भाई के निधव के तुरंत बाद केप टाउन के लिए रवाना हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+