SIT ने शुरू की निकिता मर्डर केस की जांच, पुलिस ने बरामद किया हत्या में इस्तेमाल हुआ देशी कट्टा
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ में निकिता तोमर हत्याकांड की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) ने जांच शुरू कर दी है। एसआईटी की टीम बुधवार को दोपहर मृतका के घर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनसे कुछ सवाल-जवाब भी किए। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने निकिता की हत्या में इस्तेमाल हथियार को बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी तौसीफ ने देसी कट्टा से निकिता को गोली मारी थी।

SIT जांच शुरू, पिता और भाई से भी होगा पूछताछ
विशेष जांच दल (एसआईटी) की टीम बुधवार सुबह निकिता के घर पहुंची और यहां पर उसने पिता और भाई को इस बाबत जानकारी कि जांच शुरू हो गई है। एसआईटी टीम ने खुलासा किया है कि मुख्य आरोपी तौसीफ ने निकिता तोमर को मारने के लिए एक देसी पिस्तौल (देसी कट्टा) का इस्तेमाल किया था और पुलिस ने हथियार को बरामद कर लिया है। अपराध में इस्तेमाल की गई आई-20 कर दिल्ली के एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने कार के मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया है।
Recommended Video

परिजनों की मांग पर इस पूरे मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपा
पुलिस कमिश्नर ओ.पी. सिंह ने बताया कि इस मामले में एसआईटी टीम भी गठित की गई है। क्राइम एसीपी अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित यह टीम पूरे मामले की जांच करेगी। परिजनों की मांग पर इस पूरे मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। पुलिस पीड़ित परिवार के साथ है। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के अनुसार इस मामले में पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं, जिसके आधार पर अदालत में अच्छी पैरवी कर आरोपितों को दोषी साबित करवा कर कड़ी सजा दिलवाई जाएगी

हत्या के मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार
पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार को दिनदहाड़े कार सवार दो बदमाशों ने मिल्क प्लांट रोड पर अग्रवाल कॉलेज से परीक्षा देकर घर लौट रही बी.कॉम फाइनल ईयर की छात्रा निकिता तोमर (20 वर्षीय) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। लहूलुहान हालत में छात्रा को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications