हिंदी फिल्मों में काम कर चुका नाइजीरियन सेलिब्रिटी दिल्ली हवाई अड्डे पर गिरफ्तार
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से एक नाइजीरियन व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इस शख्स ने कई हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किया है। एक अधिकारी ने बताया कि भारत में तय से अधिक समय तक ठहरने के कारण सीआईएसएफ के जवानों ने इसे गुरुवार को हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया है।

अधिकारी का कहना है कि ओलामिलेकन एम अकनबी ओजोरा को शाम करीब 4 बजे गिरफ्तार किया गया है। तब सुरक्षा कर्मियों ने उसे टर्मिनल क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूमते हुए पाया था। अधिकारियों का कहना है कि ओजोरा के पास गोवा का विस्तारा एयरलाइंस का टिकट था। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका वीजा एक्सपायर हो गया है।
इसके बाद सीआईएसएफ कर्मियों ने आव्रजन और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से संपर्क किया। जिन्होंने इस बात की पुष्टि की कि ओजोरा का वीजा साल 2011 में एक्सपायर हो गया था। वो यहां एक सेलिब्रिटी की तरह रह रहा था और कई हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुका है। वह भारत में गैर कानूनी तरीके से रह रहा था। उसे आगे की जांच के लिए खुफिया ब्यूरो को सौंप दिया गया है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications