'डोला रे डोला' पर नाइजारिया के लड़कों का डांस, विडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। नाइजीरिया के दो लड़कों का टिक-टॉक पर वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो देवदास फिल्म के गाने 'डोला रे डोला' पर डांस कर रहे हैं। ये विडियो जमकर वायरल हो रहा है। डांस को देख कुछ लोग तो पूछ रहे हैं कि माधुरी दीक्षित ने ये विडियो देखा है या नहीं।

वायरल हुआ विडियो

टिकटॉक ऐप लगातार इंटरनेट पर लोकप्रिय हो रहा है। दुनियाभर से लोग टिकटॉक पर अपने विडियो शेयर करते रहते हैं। कई बार ये इतने मजेदार बन जाते हैं कि काफी मशहूर हो जाते हैं। डोला रे डोला पर दो लड़कों के डांस का ये विडियो इंस्टा पर शेयर किया गया है जो खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर ऐसे रिएक्शन

सोशल मीडिया पर ऐसे रिएक्शन

इस डांस को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। रिफत नाम के यूजर ने लिखा है कि माधुरी इसे देख लें तो हंस-हंस कर मर ही जाएंगी। रजा नाम के यूजर ने डांस की तारीफ करते हुए 'एक पल का जीना' पर डांस की फरमाइश कर दी। लगातार इस पर यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं।

माधुरी और एश्वर्या ने किया था डांस

माधुरी और एश्वर्या ने किया था डांस

'डोला रे डोला' गाना 2002 में आई फिल्म देवदास में माधुरी दीक्षित और ऐश्ववर्या राय पर फिल्माया गया था। दोनों अभिनेत्रियों ने इस गाने पर डांस किया था। ये गाना उस वक्त काफी मशहूर हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+