उमर अब्दुल्ला से शादी की खबरों के बीच चर्चा में निधि राजदान! कहां से की है पढ़ाई,पास में कौन-कौन सी डिग्रियां?
Nidhi Razdan Education: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ शादी की खबरों के बाद वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद लोग निधि राजदान की निजी जिंदगी के साथ-साथ उनकी शिक्षा और करियर के बारे में भी जानना चाहते हैं।
निधि राजदान देश की जानी-मानी पत्रकार और न्यूज एंकर हैं। उन्होंने लंबे समय तक एनडीटीवी में काम किया और कई चर्चित कार्यक्रमों को होस्ट किया है। पत्रकारिता में आने से पहले उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित संस्थानों से पढ़ाई की। खास बात यह है कि उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। आइए जानते हैं निधि राजदान की एजुकेशन और उनके शैक्षणिक सफर के बारे में।

दिल्ली के स्कूल से पूरी की शुरुआती पढ़ाई, IIMC से किया पत्रकारिता का कोर्स
निधि राजदान ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के एपेजे स्कूल, शेख सराय से पूरी की। इसके बाद उन्होंने लेडी श्रीराम कॉलेज में दाखिला लिया और यहां से ग्रेजुएशन किया।
ये भी पढ़ें: भाजपा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा अपने पीछे छोड़ गए कितनी संपत्ति? किस बिजनेस से बना अरबों का साम्राज्य?
ग्रेजुएशन के बाद निधि राजदान ने पत्रकारिता में करियर बनाने के लिए भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली का रुख किया। यहां उन्होंने रेडियो और टीवी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा हासिल किया। इस पढ़ाई के बाद उन्होंने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई।
NDTV में किया लंबे समय तक काम
निधि राजदान ने लंबे समय तक एनडीटीवी में पत्रकार और न्यूज एंकर के रूप में काम किया। वह चैनल के चर्चित कार्यक्रम 'लेफ्ट, राइट एंड सेंटर' को होस्ट कर चुकी हैं। उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य क्षेत्र राजनीति, अंतरराष्ट्रीय मामले और जम्मू-कश्मीर रहा है।
साल 2009 में उन्हें जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत से रिपोर्टिंग के लिए रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवॉर्ड मिला था। जम्मू-कश्मीर सरकार भी उन्हें पत्रकारिता में योगदान के लिए सम्मानित कर चुकी है।
कौन हैं निधि राजदान के पिता?
निधि राजदान के पिता महाराज कृष्ण राजदान भी पत्रकार रहे हैं और पीटीआई के पूर्व संपादक थे। उनकी मां का नाम सरला राजदान है। उनका परिवार जम्मू-कश्मीर के बड़गाम से जुड़ा है।
ये भी पढ़ें: किस जाति से हैं उमर अब्दुल्ला की दूसरी पत्नी निधि राजदान? कौन थीं पहली पत्नी पायल,32 साल बाद ऐसे खत्म हुई शादी


Click it and Unblock the Notifications
