प्रियंका की शादी के लिए मुंबई पहुंचे 'जेठ-जेठानी', कराया खास डिनर

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की शादी में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में शादी के लिए मेहमानों का आना शुरू हो गया है। शादी में शामिल होने के लिए निक जोनस के भाई जो जोनस और उनकी मंगेतर और 'गेम ऑफ थ्रोंस' की एक्ट्रेस सोफी टर्नर मुंबई पहुंच गए हैं।

Nickyanka

मुंबई। 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की शादी में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में शादी के लिए मेहमानों का आना शुरू हो गया है। शादी में शामिल होने के लिए निक जोनस के भाई जो जोनस और उनकी मंगेतर और 'गेम ऑफ थ्रोंस' की एक्ट्रेस सोफी टर्नर मुंबई पहुंच गए हैं। मुंबई पहुंचने के बाद दोनों ने प्रियंका के करीबी दोस्तों के साथ डिनर किया।

जो जोनस और सोफी टर्नर पहुंचे मुंबई

जो जोनस और सोफी टर्नर पहुंचे मुंबई

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का जश्न बुधवार से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए निक के परिवार ने मुंबई पहुंचना शुरू कर दिया है। उनके भाई जो जोनस और होने वाली भाभी सोफी टर्नर भी मुंबई पहुंच गए और वहां घूमते नजर आए। जो जोनस को निक के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया।

प्रियंका के बॉलीवुड के दोस्तों से मिले जो-सोफी

प्रियंका के बॉलीवुड के दोस्तों से मिले जो-सोफी

इसके बाद सोमवार शाम प्रियंका अपने होने वाले 'जेठ-जेठानी' को खास डिनर पर लेकर गईं, जहां उनके बॉलीवुड के दोस्त भी नजर आए। निक जोनस ने इस डिनर से एक फोटो शेयर कर लिखा, 'मुंबई नाइट्स'। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, जो जोनस, सोफी टर्नर, परिणीति चोपड़ा, मुस्ताख शेख, सृष्टि बहल आर्या नजर आ रहे हैं। इस डिनर पार्टी में आलिया भट्ट भी शामिल हुई थीं।

हिंदू और ईसाई, दो रस्मों से होगी Nickyanka की शादी

हिंदू और ईसाई, दो रस्मों से होगी Nickyanka की शादी

कहा जा रहा है कि प्रियंका की शादी के कार्यक्रम 28 नवंबर से शुरू हो जाएंगे। इसके लिए प्रियंका आज या कल जोधपुर के लिए रवाना हो सकती हैं। दोनों 2 और 3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। 2 दिसंबर को पंजाबी रीति-रिवाज से शादी होगी, वहीं 3 दिसंबर को क्रिश्चियन रस्मों से दोनों शादी करेंगे। कहा जा रहा है कि हिंदू शादी के लिए प्रियंका चोपड़ा अबू जानी-संदीप खोसला की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनेंगी और क्रिश्चियन शादी के लिए उन्होंने राफ लॉरेन को चुना है।

पिछले साल से एक-दूसरे को कर रहें हैं डेट

पिछले साल से एक-दूसरे को कर रहें हैं डेट

जोधपुर में शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा दो रिसेप्शन देंगी। इसमें से एक रिसेप्शन मुंबई में उनके फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए होगा। वहीं दूसरा रिसेप्शन दिल्ली में रखा जाएगा। दोनों के रिलेशनशिप की बात करें तो उनके अफेयर की खबरें पिछले साल आनी शुरू हुईं थीं, जब दोनों ने साथ में मेट गाला में शिरकत की थी। प्रियंका ने इसपर सफाई देते हुए कहा था कि दोनों बस एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और ऐसे ही दोनों साथ में मेट गाला में आ गए, लेकिन फिर इस साल मई में इस रिश्ते पर मुहर लग गई।

शादी में आएंगे केवल करीबी लोग

शादी में आएंगे केवल करीबी लोग

निक ने प्रियंका के जन्मदिन पर उन्हें प्रपोज किया और दोनों ने तभी सगाई कर ली। दोनों ने 18 अगस्त को मुंबई में रोका कर अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। मुंबई स्थित प्रियंका के घर पंजाबी रीति-रिवाज से रोके की रस्में हुई थीं, जिसमें शामिल होने निक के पेरेंट्स भी भारत आए थे। रोका सेरेमनी में केवल दोनों का परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे। कहा जा रहा है कि शादी में भी केवल करीबी ही शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+