आज हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे प्रियंका और निक, देखें शादी की रस्मों की तस्वीरें

जोधपुर। पूर्व विश्वसुंदरी और बॉलीवुड हसीना प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को गायक निक जोनस के साथ उम्मेद भवन पैलेस में क्रिश्चियन वेडिंग कर ली, आज ये जोड़ा हिंदू रीति-रिवाज से शादी करके पति-पत्नी बनेगा। इस बारे में डिजाइनर राल्फ लॉरेन ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए दोनों की शादी की पुष्टि की है, उन्होंने दोनों की शादी के बारे में डिजाइनर ने ट्विटर पर लिखा है कि प्रियंका और निक को शादी के अवसर पर बहुत सारी बधाई, न्यूलीवेड्स प्रियंका-निक पहली बार मेट गाला 2017 में राल्फ लॉरेन के मेहमान बनकर स्पॉटलाइट में आए थे।

प्रियंका-निक ने की क्रिश्चियन वेडिंग

प्रियंका-निक ने की क्रिश्चियन वेडिंग

खबर है कि शादी के बाद उम्मेद भवन पैलेस में कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया गया है, जहां प्रियंका ने गाउन पहना था तो वहीं निक ने सूट, दोनों ने एक-दूसरे को रिंग भी पहनाई लेकिन कैलथिक रिवाज से हुई शादी से पहले प्रियंका की मेंहंदी सेरेमनी थी, जिसमें कपल ने जमकर मस्ती की।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं प्रियंका-निक की तस्वीरें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं प्रियंका-निक की तस्वीरें

इस सेरमनी की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, तस्वीरों को देखकर लगता है कि प्रियंका-निक काफी खुश हैं, मेंहदी सेरेमनी में प्रियंका ने जमकर डांस भी किया है। आज की शादी में दोनों शाही अंदाज में ब्याह करेंगे।

'टेकन... विद ऑल माय हार्ट एंड सोल'

'टेकन... विद ऑल माय हार्ट एंड सोल'

मालूम हो कि एक साल की डेटिंग के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अगस्त 2018 में मुंबई में रोका किया था। रोके के बाद प्रियंका ने सबसे पहले निक के साथ अपनी फोटो शेयर कर अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। एक्ट्रेस ने लिखा था, 'टेकन... विद ऑल माय हार्ट एंड सोल।'

 ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

हाल ही में पीसी ने अपनी और निक जोनस की लव स्टोरी बताई है, वोग मैग्जीन को दिए गए इंटरव्यू में पीसी ने कहा था निक जोनस ने सबसे पहले क्वांटिको में उनकी को-एक्टर ग्राहम रोजर्स को मैसेज भेजा था। निक ने लिखा था- प्रियंका बहुत खूबसूरत है। सितंबर 2016 में पहली बार निक जोनस ने ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा को मैसेज भेजा था। इस मैसेज में निक ने लिखा था कि- हमारे कुछ कॉमन फ्रेंड्स कह रहे हैं कि हमें मिलना चाहिए।

निक ने प्रियंका को ग्रीस में प्रपोज किया था

निक ने प्रियंका को ग्रीस में प्रपोज किया था

जबकि निक ने कहा कि वो देखकर समझ गए कि प्रियंका ही वह लड़की है जिससे वह शादी करना चाहते थे। निक जोनस के मुताबिक उन्होंने प्रियंका को ग्रीस में प्रपोज किया था। निक ने एक हफ्ते पहले ही प्रियंका के लिए रिंग खरीदी थी। निक ने घुटने के बल बैठकर प्रियंका से कहा था - क्या मैं ये रिंग तुम्हारे हाथों में डाल सकता हूं? क्या तुमसे शादी कर मैं दुनिया का सबसे खुशकिस्मत इंसान बन सकता हूं जिसके सुनकर प्रियंका ने हां कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+