VIDEO: कैमरे में कैद हुआ निक और प्रियंका का ये रोमांटिक पल, इंटरनेट पर हजारों लोगों ने देखा
जोधपुर में शाही शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा काम पर वापस लौट आई हैं। बुधवार को प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ पहली बार किसी ईवेंट में नजर आईं। डेटिंग ऐप बम्बल बुधवार को भारत में लॉन्च किया गया, जिसके मौके पर दोनों साथ नजर आए। प्रियंका चोपड़ा ने इस ऐप में इंवेस्ट किया है।

नई दिल्ली। जोधपुर में शाही शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा काम पर वापस लौट आई हैं। बुधवार को प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ पहली बार किसी ईवेंट में नजर आईं। डेटिंग ऐप बम्बल बुधवार को भारत में लॉन्च किया गया, जिसके मौके पर दोनों साथ नजर आए। प्रियंका चोपड़ा ने इस ऐप में इंवेस्ट किया है। इस ईवेंट पर नवविवाहित प्रियंका और निक के बीच की रोमांटिक केमेस्ट्री साफ देखी जा सकती थी। निक एकदम जेंटलमैन की तरह प्रियंका का हाथ पकड़कर उनके साथ थे।

जेंटलमैन हैं निक जोनस, प्रियंका के लिए किया ये
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बुधवार को बम्बल ऐप के इंडिया लॉन्च मौके पर पहुंचे। शादी के बाद दोनों का ये पहला पब्लिक ईवेंट था। इस लॉन्च के मौके पर प्रियंका और निक हाथों में हाथ डाले नजर आए। निक की बात करें तो वो एकदम जेंटलमैन की तरह प्रियंका का खयाल रख रहे थे। ईवेंट से दोनों का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें निक के जेंटलमैन होने का पूरा सबूत है। वीडियो में दिखाई देता है कि प्रियंका अपनी स्पीच देकर वापस अपनी कुर्सी की तरफ आ रही थीं।
View this post on InstagramA post shared by NP globaldomination (@np_globaldomination) on
इंटरनेट पर वायरल हुआ दोनों का वीडियो
निक पहले ही वहां बैठे हुए थे, लेकिन प्रियंका जैसे ही आईं वो अपनी सीट से उठे और पत्नी के लिए कुर्सी खिंची ताकि वो बैठ सकें। प्रियंका को सीट पर बिठाने के बाद निक ने अपना कोट उतारकर प्रियंका को पहनाया, जो वहां कट-स्लीव्स ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। प्रियंका को सीट पर बिठाने और कोट पहनाने के बाद ही निक अपनी कुर्सी पर बैठे। निक को ऐसा करता देख वहां मोजूद लोग तालियां बजाने लगे। ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है और सभी ने निक की बहुत तारीफ की है।

जोधपुर में दो रस्मों-रीति रिवाजों से की शादी
प्रियंका-निक 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने ईसाई और हिंदु रीति रिवाज से शादी की थी, जिसमें केवल उनका परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में पहला रिसेप्शन दिया था और जल्द ही मुंबई में फिल्मी दोस्तों के लिए दूसरा रिसेप्शन देंगी। हाल ही में दोनों एक आर्टिकल के कारण भी चर्चा में रहे थे, जिसमें दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाए गए थे। कड़ी आलोचना के बाद मैगजीन ने आर्टिकल हटा लिया था।












Click it and Unblock the Notifications