निया शर्मा ने आधी रात को गाड़ी से उतर सहेली के साथ बीच सड़क पर किया कुछ ऐसा, वीडियो वायरल

मुंबई। एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। अब उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसकी काफी चर्चा है और ये तेजी से वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो में निया अपनी एक दोस्त के साथ बीच सड़क पर रात को जमकर डांस करती दिख रही हैं।

इंस्टा पर शेयर किया वीडियो

इंस्टा पर शेयर किया वीडियो

निया शर्मा निया अपने बोल्ड लुक की वजह से हमेशा चर्चा में रहती है। निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में निया अपनी एक दोस्त के साथ कार की लाइट जलाकर डांस कर रही हैं। निया वीडियो में ब्लैक शार्ट ड्रेस में बोल्ड अंदाज में डांस कर रही हैं।

वीडियो हुआ वायरल

रात को बीच सड़क पर निया ने ये डांस वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि रात को जिस तरह वो डांस कर रही हैं, वो कमाल हैं। वहीं कुछ लोगों ने निया को आधी रात सड़क पर गाड़ी खड़ी कर डांस करने और वीडियो बनाने के लिए खरीखोटी भी सुना दी है। इन यूजर्स का कहना है कि ये एक तरह से युवाओं को गलत सीख देने वाला है। सोशल मीडिया पर निया शर्मा की काफी फैन फॉलोविंग है।

बोल्ड तस्वीरों को लेकर भी चर्चा में

बोल्ड तस्वीरों को लेकर भी चर्चा में

निया शर्मा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर की थीं, जो काफी वायरल हुईं। वहीं हाल ही में निया ​का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वो बिकिनी पहने समंदर में दौड़ लगाती नजर आई थीं। निया ने टीवी सीरियल काली के जरिए एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद निया शर्मा सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है से खूब लोकप्रियता मिली थी। निया शर्मा आखिरी बार नागिन 4 में जैस्मीन भसीन, रश्मि देसाई के साथ नजर आईं थी। निया ने शो में इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया था। निया जल्द ही रवि दुबे के साथ वेब सीरीज जमाई राजा-2 में नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+