टेरर फंडिग: NIA ने जम्मू कश्मीर से बरामद किए 36 करोड़ के पुराने नोट, 9 गिरफ्तार
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू कश्मीर में टेरर फंडिग की जांच के दौरान 36 करोड़ से ज्यादा की रकम बरामद की है। ये रकम बंद हो चुके 500 और 1000 के नोटों में है। एनआईए ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया, 'हमने 500 और 1000 के पुराने नोटों में 36,34,78,500 रुपये बरामद किए हैं। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में आंतकियों को फंडिग मुहैया कराने के संबंध में 9 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।'

एनआईए ने इस मामले में ज्यादा जानकारी देने से इंकार कर दिया है। ऐसे में यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एनआईए जिन 9 लोगों को गिरफ्तारी की बात कर रही हैं क्या उसमें इस केस में तिहाड़ जेल में बंद अलगाववादी नेता और जम्मू कश्मीर के बिजनसमैन शामिल है या इस केस में एनआईए ने 9 नए लोगों को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि एनआईए की तरफ से ये 36 करोड़ के पुराने रकम बरामद करने का वादा ऐसे समय में आया है जब विपक्ष सरकार के नोटबंदी के निर्णय पर सवाल उठते हुए यह दावा कर रहा है कि नोटबंदी से सीमा पार आतंकवाद या कश्मीर घाटी में पत्थरबाजी में कोई कमी नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications