PFI: पीएफआई को कुचलने के लिए NIA का बड़ा एक्शन, फुलवारी शरीफ मामले में 25 ठिकानों पर छापेमारी

Nia Raids Pfi Location: बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ PFI मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) एक बार फिर से कार्रवाई के मूड में आ गई है। एनआईए ने बुधवार सुबह पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के 25 ठिकानों पर रेड की है।

NIA Raids Pfi

NIA Raids News Today In Hindi: देश में प्रतिबंधित संगठन पीएफआई(PFI) को पूरी तरह से कुचलने के लिए NIA ने तीन राज्यों में 25 जगहों पर छापेमारी की है। जिन राज्यों में NIA की रेड हुई है उनमें कर्नाटक, केरल और बिहार शामिल हैं।

छापेमारी अब भी जारी
साजिश से जुड़े संदिग्धों के परिसरों पर अभी भी छापेमारी जारी है। ये परिसर पीएफआई के नेताओं और कैडरों की हिंसक और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने से संबंधित हैं। इन सभी संदिग्धो के पटना के फुलवारीशरीफ मामले से तार जुड़े हैं।

इस मामल में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था
फुलवारी शरीफ PFI मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में पीएफआई से संबंधित कई आपत्तिजनक लेख और दस्तावेज जब्त किए गए थे। इन सभी के खिलाफ पिछले साल 12 जुलाई 2022 को के फुलवारीशरीफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था और वहीं इसके कुछ दिनों बाद ही 22 जुलाई को एनआईए द्वारा फिर से पंजीकृत किया गया था।

Recommended Video

    NIA Raid: PFI के खिलाफ एक्शन, Bihar, Karnataka, Kerala सहित 25 ठिकानों पर छापेमारी | वनइंडिया हिंदी

    बिहार के कटिहार में पीएफआई के प्रदेश अध्यक्ष महबूब नदवी के घर छापा
    बिहार के कटिहार के हसनगंज प्रखण्ड के मुज्जफर टोला में प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के प्रदेश अध्यक्ष महबूब नदवी के घर पर NIA ने छापेमारी की। बुधवार सुबह करीब छह बजे एनआइए की टीम हसनगंज पहुंची। करीब ढाई घंटे तक महबूब नदवी के घर की तलाशी ली गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+