Raids on PFI: राजस्थान के टोंक में पीएफआई के ठिकानों पर शिकंजा, पांच और राज्यों में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी
NIA Raids PFI: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के ठिकानों पर धावा बोल दिया है। जांच एजेंसी ने दिल्ली, एनसीआर, यूपी, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और राजस्थान में पीएफआई से जुड़े लोगों के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। राजस्थान के टोंक में एनआईए की छापेमारी का वीडियो भी सामने आया है। ये छापेमारी केस नंबर 31/2022 के तहत की गई है। यह मामला पीएफआई, उसके नेताओं और कैडरों की हिंसक और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने से जुड़ा हुआ है।
किन-किन जगहों पर चल रही छापेमारी
दिल्ली के थाना हौज काजी इलाके के बल्ली मारान और शाहीन बाग, राजस्थान के टोंक समेत कई ठिकाने, तमिलनाडु के मदुरै, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी, लखनऊ, बहराइच, सीतापुर और हरदोई में रेड मारी है। लखनऊ के मदेगंज के बड़ी पकरिया इलाके में एजेंसी ने छापेमारी की। उधर, एनआईए ने मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और महाराष्ट्र के कई जिलों में लगभग पांच स्थानों पर छापेमारी की। एनआईए की टीम ने अब्दुल वाहिद शेख के विक्रोली स्थित आवास के अलावा भिवंडी, मुंब्रा और महाराष्ट्र के कई अन्य जिलों में भी तलाशी ली।

छापेमारी अब भी जारी
साजिश से जुड़े संदिग्धों के परिसरों पर अभी भी छापेमारी जारी है। ये परिसर पीएफआई के नेताओं और कैडरों की हिंसक और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने से संबंधित हैं। इन सभी संदिग्धो के पटना के फुलवारीशरीफ मामले से तार जुड़े हैं।
अगस्त में भी पीएफआई ने छापेमारी की थी
अगस्त में एनआईए ने केरल के मलप्पुरम में कई पीएफआई कार्यकर्ताओं के घर पर छापेमारी की थी। वेंगारा में थायिल हमजा, तिरूर में कलाथिपराम्बिल याहुति, तनूर में हनीफा और रंगत्तूर पडिक्कपराम्बिल जाफर के आवासों पर छापे मारे गए, जो सभी प्रतिबंधित पीएफआई का हिस्सा थे। अगस्त की शुरुआत में एनआईए द्वारा पीएफआई के सबसे बड़े और सबसे पुराने हथियार और शारीरिक प्रशिक्षण केंद्रों में से एक, मंजेरी में ग्रीन वैली अकादमी को कुर्क करने के बाद यह तलाशी ली गई थी।












Click it and Unblock the Notifications