NIA की बड़ी कार्रवाई, 4 राज्यों पर छापेमारी कर दो लोगों को दबोचा
झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश और नई दिल्ली में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को बैन संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। एनआईए ने बैन संगठन से संबंधित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है।
इनके पास से जांच एजेंसी ने आतंकवादी समूह द्वारा जबरन वसूली और लेवी वसूली के मामले में 23 स्थानों पर छापे के दौरान भारतीय सेना की वर्दी, हथियार, गोला-बारूद, आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, 3 लाख रुपए नकद और आभूषण जब्त किए गए।

अधिकारी ने कहा कि कार्रवाई के दौरान जिन लोगों को निशाना बनाया गया, वे सभी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन पीएलएफआई के कैडर और समर्थक थे। उन्होंने कहा कि वे हिंसक कृत्यों को अंजाम देने और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश में शामिल थे।
इनकी हुई गिरफ्तारी
एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि जिन स्थानों पर छापे मारे गए, उनमें से 19 झारखंड के गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पलामू और पश्चिम सिंहभूम जिलों में, दो नई दिल्ली और एक-एक बिहार में हैं। अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान बिहार के रमन कुमार सोनू उर्फ "सोनू पंडित" और दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के निवेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।
प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों का नाम इस साल एनआईए द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में था। अधिकारी ने कहा कि एनआईए ने पीएलएफआई कैडरों द्वारा जबरन वसूली के माध्यम से आतंकवादी गतिविधियों के वित्तपोषण की जानकारी के बाद 11 अक्टूबर को भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।












Click it and Unblock the Notifications