एनआईए ने पुलवामा हमले में इस्तेमाल कार और उसके मालिक का पता लगाया, कई खुलासे

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को पुलवामा हमला केस में अहम जानकारी हासिल हुई है। 14 फवरवरी को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर जिस कार के जरिए फिदायीन ने हमला किया था, उसके बारे में एनआईए को जानकारी मिल गई है। एनआईए की ओर से बताया गया है कि ये हमला मारुति इको कार से हुआ था। कार सज्जाद भट नाम के शख्स पर है। इसी कार में आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार ने हमला किया था।

अनंतनाग का रहने वाला है कार का मालिक

अनंतनाग का रहने वाला है कार का मालिक

सज्जाद भट अनंतनाग जिले के बिजबेहाड़ा का रहने वाला है। जो हमले के बाद से फरार है। एनआईए के मुताबिक, सज्जाद भट ने कुछ समय पहले जैश-ए-मोहम्मद ज्वाइन कर लिया था। हथियारों के साथ उसकी एक तस्वीर भी उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर है। बताया गया है कि हमले में इस्तेमाल की गई गाड़ी करीब सात साल पुरानी थी। सज्जाद के घर पुलिस और एनआईए की टीम रेड कर चुकी हैं लेकिन वो फरार है।

सीसीटीवी में भी दिखी कार

सीसीटीवी में भी दिखी कार

एनआईए को उस लाल इको कार की सीसीटीवी फुटेज भी हासिल हो गई है जिसका प्रयोग पुलवामा आतंकी हमले में किया गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि हमले से पहले आदिल अहमद डार उसी कार को ड्राइव कर रहा है। वीडियो हमले से कुछ समय पहले ही रिकॉर्ड हुआ था। 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले में आत्‍मघाती हमलावर ने कार को सीआरपीएफ की बस से ले जाकर भिड़ा दिया था।

पाक हुआ बेनकाब

पाक हुआ बेनकाब

नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) का कहना है कि वह पुलवामा आतंकी हमले मामले की जांच पूरी करने के करीब है। उसके पास इस बात के सुबूत हैं जो इस तरफ इशारा करते हैं कि जैश-ए-मोहम्‍मद के चार या पांच आतंकियों की ओर से इस पूरे हमले को अंजाम दिया गया था जिसमें सुसाइड बॉम्‍बर आदिल अहमद डार भी शामिल था। वहीं इसमें पाकिस्तान की भूमिका के बारे में भी एनआईए को सबूत मिलने की बात सामने आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+