सद्दाम हुसैन और इजरायल से जुड़े पटना धमाकों के तार!

एनआईए के एक अधिकारी के अनुसार बिहार धमाकों को अंजाम देने वाले ताविश ने पूछताछ में बताया कि धमाकों से पहले करीब एक महीने तक वह पटना में सांख्यकी विभाग के अधिकारी इजरायन नफीस के घर पर रुका। यहां उसकी मदद अधिकारी के बेटे सद्दाम हुसैन ने की।
पुलिस व एनआईए से पूछताछ के दौरान पकड़े गये आतंकी ताविश ने बताया कि उसकी मुलाकात बिहार के सद्दाम हुसैन से एक साल पहले हुई थी। दोस्ती के चलते घर पर आना जाना शुरू हो गया। पटना धमाकों के पहले एक महीने तक वो हुसैन के घर पर रुका। उसकी के घर पर बत प्लान्ट करने की साजिश रची। पुलिस ने सद्दाम और उसके पिता को भी हिरासत में लिया, जिसमें सद्दाम ने अपना गुनाह कबूल दिया। वहीं अधिकारी को फिलहाल पुलिस ने छोड़ दिया है।
ताविश ने बताया कि इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी तहसीन के साथ इम्तयाज हैदर, तौफीक और ताविश को गुजरात दंगों की सीडी दिखाकर मोटीवेट किया गया था। पटना धमाकों के लिये चुने गये युवकों को भी गुजरात दंगों की सीडी दिखाकर जेहाद के लिये तैयार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications