उरी: NIA ने दर्ज की FIR, आतंकियों के हथियार भेजे जाएंगे अमेरिका

नई दिल्ली। 18 सिंतबर को जम्मू और कश्मीर के उरी स्थित भारतीय सेना के बेस कैंप पर तड़के 5.30 बजे हुए हमले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

URI

NIA की 6 सदस्यों की टीम सबूत इकट्ठा करने जल्द ही उरी जाएगी। NIA सूत्रों के अनुसार एजेंसी हमले में मारे गए 4 आतंकियों के खून के सैंपल और फिरंग प्रिंट्स लेगी।

जब्त हथियार सौंपे जाएंगे एजेंसी को

बताया जा रहा है कि सेना आगे की जांच के लिए सभी आतंकियों के हथियार, जीपीएस, नेविगेशन मैप NIA को सौंपेगी।

इसके बाद एजेंसी जीपीएस और आई़कॉन सैटेलाइट सेट की फॉरेंसिक जांच के लिए उसके अमेरिका भेजेगी। यह जांच इस बारे में जानकारी इकट्ठा कराई जाएगी कि आतंकियों ने कौन सा रास्ता चुना था और वो कब और कैसे इलाके में घुसे।

बता दें कि उरी में हुए आतंकी हमले के दौरान 18 जवान शहीद हो गए थे।

दोनों मुल्कों के बीच बढ़ गया है तनाव

इस आतंकी हमले के बाद भारत और पाक के बीच और भी ज्यादा तनाव बढ़ गया है।

जहां एक ओर पाकिस्तानी सेना प्रमुख राहिल शरीफ ने सोमवार (19 सितंबर) को कहा था कि उनकी सेना 'चौकस' है और भारत 'शत्रुतापूर्ण बयान' प्रचारित कर रहा है, वहीं भारतीय सेना के DGMO रणबीर सिंह ने कहा था कि अब हम तय करेंगे कि जवाब कैसे देना है। इसके लिए वक्त और जगह हम तय करेंगे। हमारे पास पूरी क्षमता है।

गौरतलब है कि NIA पठानकोट हमले की जांच भी कर रहा है। एजेंसी को अभी भी इस मामले में टीम के पाकिस्तान दौरे के लिए पाक से पुष्टि का इंतजार है। कुछ अनुरोधों के बाद भी पाकिस्तान ने अब तक इसका कोई जवाब नहीं दिया है।

अजहर को आतंकी घोषित करने का प्रस्ताव

इस हमले के बाद भारत जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मौलाना मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने के लिए पाकिस्तान के नया प्रस्ताव भेजेगा।

भारत ने अजहर का नाम भी वर्जित आतंकियों की सूची में शामिल किए जाने का अनुरोध किया है। उपरोक्त प्रस्ताव सितंबर माह के अंत के भेजा जाएगा।

अजहर का आतंकी घोषित किया जाना NIA के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वो पठानकोट और उरी, दोनों आतंकी हमलों में प्रमुख आरोपी है। एजेंसी दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+