NIA ने कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी समेत 3 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की
नई दिल्ली। एनआईए ने आज प्रतिबंधित आतंकी संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत की आसिया अंद्राबी, सोफी फहमीदा और नहीदा नसरीन के खिलाफ दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया। एनआईए ने कहा कि असिया और उसके सहयोगी आतंकवादी संगठन चलाने और भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। इसके अलावा एनआईए ने आरोप लगाया कि, वे पाकिस्तान में स्थित संगठनों की सहायता और उनकी सहायता से भारत सरकार के खिलाफ विद्रोह जैसी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं।

इन सभी आरोपियों पर कश्मीर की जनता को उत्तेजित करने का आरोप है। एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि, अंद्राबी, सोफी फहमीदा औऱ नहीदा नसरीन सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब और टीवी चैनल कुछ पाकिस्तानी टीवी चैनलों की मदद से भारत के खिलाफ घृणित संदेश और भाषण फैला रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications