ISIS फंडिंग मामला: चेन्नई में कई जगहों पर NIA की छापेमारी

नई दिल्ली, 9 जून: राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने गुरुवार को आतंकी गतिविधि से जुड़े एक मामले में चेन्नई के कई स्थानों पर छापेमारी की। ये मामला आतंकी संगठन ISIS के प्रचार और फंड जुटाने से जुड़ा है। इसके मुख्य आरोपी को NIA ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जिस वजह से वो सलाखों के पीछे है। उसके नेटवर्क के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए अब कराईकल, मयिलादुथुराई और चेन्नई छापे मारे गए।

Recommended Video

    NIA ने ISIS और Terror Funding Case को लेकर Chennai में की Raid|वनइंडिया हिंदी | *News
    nia

    जानकारी के मुताबिक मुख्य आरोपी से पूछताछ के बाद NIA को कई सुराग मिले थे, जिस वजह से तमिलनाडु और पुडुचेरी में छापेमारी की गई। NIA की टीम अलग-अलग ठिकानों पर इस केस से जुड़े सबूत खोज रही है। उम्मीद जताई जा रही कि इस मामले में कुछ अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। इससे पहले NIA ने 9 मई को गैंगस्टर छोटा शकील के साथी सलीम कुरैशी को मुंबई से गिरफ्तार किया था।

    भारत की चिंता बढ़ा रहा ISIS
    इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया यानी ISIS पहले इराक और सीरिया तक ही सीमित था, लेकिन पिछले तीन-चार सालों में इसने पूरी दुनिया में पैर पसारना शुरू कर दिया। भारत में भी इसके समर्थकों की संख्या बढ़ती जा रही, खासकर- केरल और कर्नाटक में। कुछ महीनों पहले ISIS ने अपनी मैग्जीन प्रकाशित की, जिसका नाम 'वाइस ऑफ हिंद' है। इस मैग्नीन के लिए आतंकी संगठन ने भारत में एक्टिव स्लीपर सेल के लड़कों को पोस्टर बॉय बनाया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+