Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यासीन मलिक समेत कई अलगाववादियों के ठिकानों पर NIA की छापेमारी

श्रीनगर। पाकिस्तान में इंडियन एयरफोर्स की एयर स्ट्राइक के बाद कुछ देर बाद ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)ने आतंकवादियों की मदद के मामले में कश्मीर घाटी में विभिन्न अलगाववादियों के घरों पर मंगलवार को छापे मारे हैं। एनआईए ने श्रीनगर में अलगाववादियों के अलग-अलग कुल नौ ठिकानों पर छापेमारी की। जिन अलगाववादियों के ठिकाने पर छापेमारी की गई है उनमें मीरवाइज उमर फारूख, यासिन मलिक, शबीर शाह, नईम खान और मोहम्मद अशरफ सेहराई समेत अन्य भी शामिल हैं। खबरों के मुताबिक सुबह 7.30 बजे यह कार्रवाई की गई है।

Mirwaiz Umer Farooq
एनआईए के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर घाटी में करीब नौ जगहों पर छापे मारे। इनमें पाकिस्तान का समर्थन करने वाले अलगाववादी सैयद अली शाह गिलानी के बेटे नईम गिलानी का आवास भी शामिल है। इनके अलावा, जेकेएलएफ नेता यासिन मलिक, शबीर शाह, अशरफ सेहराई और जफर भट के आवास पर भी छापे मारे गए।

आधिकारिक सूत्रों की मानें तो एनआईए की छापेमारी से पहले पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने पूरी तैयारी की थी। घाटी में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया और फिर यहां हाई अलर्ट जारी कर दिया। सरकार ने जम्मू-कश्मीर में तत्काल प्रभाव से अर्धसैनिक बलों की 100 अतिरिक्त कंपनियों को तैनात की हैं। इस छापे की कार्रवाई में अब तक क्या बरामद हुआ, ये पता नहीं चला है। इसके लिए एनआईए की ओर से अधिकृत जानकारी जारी किए जाने का इंतजार किया जा रहा है।

आपको बताते चलें कि, 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ (केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल) के काफ़िले पर हुए आतंकी हमले के बाद से राज्य में अलगाववादी नेताओं के ख़िलाफ़ केंद्र सरकार ने सख़्त रुख अपनाया है। सरकार ने कश्मीर के लगभग सभी अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा हटा ली गई है। उन्हें दी जा रही सरकारी सुविधाएं वापस ले ली गई हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+