LTTE मामले में NIA की बड़ी छापेमारी, अब तक 14 गिरफ्तार, भारी मात्रा में नकदी, सोने की छड़, ड्रग्स बरामद
NIA Raid on LTTE Row: एनआईए ने लिट्टे मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने इस मामले में एक शख्स की गिरफ्तारी की है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

NIA Raid on LTTE Row: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के हाथों बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एनआईए ने गुरुवार को 8 संदिग्धों के चेन्नई आवासीय और व्यावसायिक परिसरों में छापेमारी की। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी, सोने की छड़ें, डिजिटल उपकरण (मोबाइल फोन, मेमोरी कार्ड), ड्रग्स और दस्तावेजों के साथ-साथ अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की।
लिट्टे को फिर से जिंदा करने के गिरोह के खिलाफ एनआईए ने कार्रवाई की है। भारत-श्रीलंकाई अवैध ड्रग्स और हथियार व्यापार रैकेट में शामिल है। एनआईए ने जुलाई में ही इस गिरोह के खिलाफ जांच शुरू कर दी थी। कल की तलाशी के बाद एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया, जिससे मामले में अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 14 हो गई है।
जुलाई 2022 में मामला दर्ज होने के बाद तमिलनाडु में 21 स्थानों पर छापेमारी की गई थी। दिसंबर 2022 में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कल की जब्ती में शाहिद अली की दुकान से 68 लाख रुपये भारतीय मुद्रा और 1000 सिंगापुर डॉलर, 9 सोने के बिस्कुट (कुल 300 ग्राम) शामिल हैं।
Recommended Video

एनआईए ने चेन्नई में होटल-ऑरेंज पैलेस से 12 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं। मामले की जांच से पता चला है कि श्रीलंका में ड्रग्स और हथियारों के व्यापार स्मलिंग हवाला एजेंटों के माध्यम से भारत में की जा रही थी। इसमें चेन्नई का शाहिद अली भी शामिल था।
गुरुवार को तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान अयप्पन नंधू के रूप में हुई है। यह हथियार तस्कर मोहम्मद अस्मीन के साथ संपर्क में आया था। मोहम्मद हथियार और ड्रग्स तस्करी के जरिए लिट्टे को फिर से जिंदा करने का प्रयास कर रहा था।
यह भी पढ़ें- NIA करेगी बस्तर में BJP नेताओं की हत्या की जांच? छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक ने लिखा एनआईए को पत्र












Click it and Unblock the Notifications