Terror Funding मामले में NIA का बड़ा एक्शन, PFI के 14 ठिकानों पर छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त
टेरर फंडिंग मामले में पीएफआई के 5 राज्यों के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। जसमें जांच एजेंसी के हाथ कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं।
भारत में विदेश चंदे के जरिए शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के मामले में प्रतिबंधित संगठन पर एनआईए का शिकंजा कसता जा रहा है। रविवार का राष्ट्रीय जांज एजेंसी ने 5 राज्यों में पीएफआई के कुल 14 ठिकानों पर छापेमारी की। एनआईए के अधिकारी जिन राज्यों में पीएफआई के ठिकानों पर पहुंचे उनमें केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और बिहार शामिल हैं। एनआआई ने यहां कुल सात जिलों में छापेमारी की।
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) को देश में शांति और सौहार्द बिगाड़ने के मामले में संलिप्त पाए जाने पर प्रतिबंधि किया जा चुका है। संगठन की ओर से एकत्र किए गए विदेशी चंदों और दस्तावेजों की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी लगातार पीएफआई के दफ्तरों पर ठापेमारी कर रही है। रविवार जांज एजेंसी के अधिकारियों ने बड़ा एक्शन लिया। जिसके तहत पांच राज्यों केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और बिहार राज्यों के कन्नूर, मलप्पुरम, दक्षिण कन्नड़, नासिक, कोल्हापुर, मुर्शिदाबाद और कटिहार जिलों में कुल 14 स्थानों पर छापे मारे गए।

पीएफआई के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एनआईए ने कहा कि ये एक्शन भारत की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए लिया गया। पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक डिजिटल उपकरणों के साथ-साथ दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications