Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कश्‍मीर की अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी का श्रीनगर वाला घर सीज, टेरर फंडिंग की चल रही जांच

श्रीनगर। राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्‍मू कश्‍मीर की राजधानी श्रीनगर स्थित अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी की सपंत्ति सीज कर दी है। एनआईए ने आसिया के खिलाफ दर्ज टेरर फंडिंग का केस दर्ज किया हुआ है। आसिया की संपत्ति समेत उस घर को भी एनआईए ने अपने कब्जे में ले लिया है जहां आसिया रहती थी। अलगाववादी नेता आसिया फिलहाल जेल में बंद है। आसिया अब इस घर को बेच नहीं पाएगी लेकिन उसके परिवार को यहां पर रहने की मंजूरी है। एनआईए ने अनलॉफुल एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्‍ट के तहत उठाया है।

Aisya-Andrabi

हाफिज सईद से डायरेक्‍ट कनेक्‍शन

आसिया अंद्राबी दुख्‍तरान-ए-मिलात नाम से एक संगठन चलाती है। यह एक इस्‍लामिकअलगाववादी संगठन है जो समय-समय पर घाटी के लोगों को उन चीजों को लेकर फतवे जारी करता रहता है जो गैर-इस्‍लामिक हैं। आसिया, हुर्रियत कांफ्रेंस की भी सदस्‍य है। आसिया का नाम पहली बार 14 अगस्‍त 2015 को बड़े पैमाने पर सुना गया था। इस समय आसिया ने पाकिस्‍तान के स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर लाहौर में हुई रैली को फोन के जरिए संबोधित किया था। आसिया ने पाकिस्‍तान के नागरिकों को स्‍वतंत्रता दिवस की बधाई दी और पाक के समर्थन में जमकर नारे लगाए। इस रैली में मोस्‍ट वांटेंड आतंकी हाफिज सईद भी मौजूद था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+