अपनी ही पत्नी को ISIS के हाथों बेचना चाहता था, NIA ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। जबरदस्ती धर्म परिवर्तन मामले में एनआईए ने शनिवार को 27 वर्षीय मोहम्मद रियाज को गिरफ्तार कर लिया है। केरल की महिला ने आरोप लगाया है कि रियाज ने जबरदस्ती उसका धर्म परिवर्तन कराया। कन्नूर जिले का रहने वाला रियाज पर एजेंसी की पहले से नजर है, उसपर आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावेज के जरिए महिला से शादी करके उसे सउदी अरब ले जाना चाहता था, ताकि वह महिला को सीरिया में आईएसआईएस का स्लेव बना सके। महिला ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए इस मामले में एनआईए जांच की मांग की थी।

एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
रियाज जेद्दा की फ्लाइट से कोलंबो होते हुए चेन्नई पहुंचा था, वहां केरल की पुलिस पहले से ही मौजूद थी और उसके पास लुकआउट नोटिस था, जिसके बाद पुलिस ने रियाज को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि जबरन धर्मांतरण मामले में 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है। महिला के बयान के बाद पुलिस ने पूर्वी परावूर की रहने वाली सियाद, जीनत जोकि रियाज की मां है के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले रियाज ने अपने उपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि वह किसी भी तरह की जाांच के लिए तैयार है।

आपत्तिजनक वीडियो
हालांकि अभी इस बात की जाानकारी अभी नहीं है कि क्या रियाज अपने आप सामने आया था, वहीं एनआईए सूत्रों का कहना है कि रियाज के मां-बाप अभी भी जेद्दा में रहते हैं। रियाज और पीड़िता महिला 2014 में एक दूसरे के संपर्क में आए थे, जब दोनों कॉलेज में पढ़ते थे, तभी दोनों में प्यार हो गया था। पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि रियाज ने उसे लालच देकर उसके साथ रेप किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया, जिसके बाद उसने धमकी दी और धर्म परिवर्तन कराया, साथ ही उसने फर्जी कागजों की मदद से शादी की।

परिवार पर लगाया आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे जेद्दा ले जाया गया, जहां रियाज उसे सीरिया में भेजना चाहता था। महिला के आरोप के बाद रियाज ने भी केरल हाई कोर्ट में एफिडेविट दायर की है, जिसमे रियाज ने हर बात का सिलसिलेवार तरीके से खंडन किया है और आरोप लगाया है कि उसपर सभी आरोप निराधार हैं। रियाज ने आरोप लगाया है कि महिला के पिता ने उसे मामला दर्ज कराने के लिए भड़काया है, उसने बताया कि 2017 में शादी के बाद हमारे बीच संबंध काफी अच्छे थे। रियाज के अनुसार अक्टूबर 2017 को उसकी पत्नी जामनगर स्थित अपनेन घर चली गई, जिसकी वजह से रियाज ने हैबीस कॉर्पस केरल के हाई कोर्ट में दायर की और बताया कि महिला ने अपनी मर्जी से उससे निकाह किया था। साथ ही कोर्ट में जो एफिडेविट दायर किया गया है उसमे कहा कहा गया है कि उसने कभी महिला को सेक्स स्लेव की तरह नहीं समझा और ना ही इस तरह का व्यवहार किया।

खुद किया सरेंडर
वहीं इन सब के बीच एनआईए रियाज को बेंगलुरू से गुजरात लेकर जाएगी, जहां इस मामले से जुड़े तथ्यों को बटोरा जा सके। एजेंसी इस बात की भी जांच करेगी क्या दस्तावेजों को फर्जी तरीके से बनाया गया है। वहीं रियाज के वकील का कहना है कि रियाज खुद से सरेंडर करने के लिए आगे आया है, मेरे मुवक्किल को जबर फंसाया गया है। लड़की के परिवार वाले उसे हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं, अगर मामले की निष्पक्ष और सही जांच होती है तो रियाज निर्दोष साबित होगा।
इसे भी पढ़ें- प्रतापगढ़: रेप की कोशिश में टीचर की हड्डियां तोड़ चाकुओं से गोद डाला शरीर, हैवानियत देख डॉक्टर भी रह गए सन्न












Click it and Unblock the Notifications