लॉरेंस गैंग के पासपोर्ट मॉड्यूल ऑपरेटर राहुल सरकार NIA की गिरफ्त में, मूसेवाला मर्डर केस से क्या संबंध?
Who is Rahul Sarkar: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से जुड़े एक अहम सहयोगी राहुल सरकार को गिरफ्तार किया है। राहुल पर गैंग के सदस्यों को फर्जी पासपोर्ट उपलब्ध कराकर उन्हें देश से भागने में मदद करने का आरोप है।
न्यूज एजेसी ANI के अनुसार एनआईए ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी राहुल सरकार को दिल्ली के पटियाला हाउस स्थित एजेंसी की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एनआईए की हिरासत में भेज दिया गया है।

एनआईए की जांच में खुलासा हुआ है कि राहुल सरकार फर्जी पासपोर्ट उपलब्ध कराकर गैंग के सदस्यों को देश छोड़ने में मदद कर रहा था। इन्हीं में से एक था सचिन थापन उर्फ सचिन थापन बिश्नोई, जो 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपियों में शामिल है।
यह गिरफ्तारी अगस्त 2022 में गृह मंत्रालय के निर्देश पर दर्ज एनआईए की जांच का हिस्सा है। यह मामला आपराधिक गिरोहों द्वारा फंड इकट्ठा करने और युवाओं को अपराध में शामिल करने की साजिश से जुड़ा है।
यह भी पढ़ें- यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर कसा NIA ने शिकंजा! 7 घंटे चली पूछताछ, खंगाले जा रहे पाकिस्तान कनेक्शन के सारे राज












Click it and Unblock the Notifications