जम्मू-कश्मीर: देवेंद्र सिंह मामले में NIA को मिली बड़ी कामयाबी, शोपियां का पूर्व सरपंच तारिक अहमद मीर गिरफ्तार
नई दिल्ली। आतंकियों के साथ संबंध रखने वाले जम्मू कश्मीर के निलंबित डीएसपी देवेंद्र सिंह मामले की जांच कर रहे एनआईए को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एनआईए ने गुरुवार को शोपियां के सरपंच तारिक अहमद मीर को गिरफ्तार किया। आतंकवादियों की मदद करने वाले तारिक अहमद पर आतंकियों के साथ सांठ-गांठ करने और उनकी मदद करने के आरोप लगा है।

हालांकि तारिक अहमद का कहना है कि वो देवेंद्र सिंह को नहीं जानता है। उसने कबूला है कि वो हिज्बुल आतंकियों को हथियार सप्लाई करता था। इससे पहले सस्पेंड डीएसपी देवेंद्र सिंह मामले में NIA ने क्रॉस-एलओसी ट्रेडर तनवीर अहमद वानी को भी गिरफ्तार किया गया था । गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 11 जनवरी को जम्मू-श्रीनगर पुलिस के देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications