आतंकी हमले का षड़यंत्र रच रहे 6 युवकों को NIA ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस्लामिक स्टेट से प्रभावित मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है
इस संबंध में केरल और तमिलनाडु से 6 युवकों की गिरफ्तारी की गई है जो कथित तौर पर अबू-अल-बगदादी के नेतृत्व में भारत के कई हिस्सों में हमले की योजना बना रहे थे।

जिन लोगों 6 युवकों की गिरफ्तारी हुई है उनमें मंसीद उर्फ उमर अल हिन्दी, अबु बशीर उर्फ राशिद, युसुफ, सफवन, जसीम, और अम्मू शामिल हैं। इन सभी की उम्र 24 से 30 साल के बीच की है।
कर रहे थे विस्फोटक इकट्ठा
अधिकारियों ने कहा है कि जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है वो अपनी योजना को सफल बनाने के लिए विस्फोटक इकट्ठा कर रहे थे।
इससे पहले एनआईए ने इसी साल केरल से ही 21 अन्य लोगों की गिरफ्तारी की थी, जिसमं 6 महिलाएं और तीन बच्चे शामिल थे, वो यहां से अफगानिस्तान जा रहे थे।
वरिष्ठ एनआईए अधिकारी ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली की केरल और तमिलनाडु से कुछ युवक अपने साथियों के साथ मिलकर दक्षिण भारत के कई महत्वपूर्ण जगहों,लोगों पर हमले करने के आपराधिक साजिश को अंजाम देने के लिए विस्फोटक इकट्ठा कर रहे हैं।
निगरानी रखी
अधिकारी ने कहा कि एनआईए ने केरल, दिल्ली और तेलंगाना पुलिस के साथ विशिष्ट जानकारी के आधार पर षड़यंत्र में शामिल युवकों की गतिविधियों पर निगरानी रखनी शुरू की।
बताया गया कि रविवार को ( 2 अक्टूबर ) को केरल के कोझिकोड और कन्नूर में तलाशी अभियान के दौरान इस्लामिक स्टेट के 6 गुर्गों को षड़यंत्र में शामिल होने पर गिरफ्तार कर लिया गया।
एनआईए सूत्रों का कहना है कि कुल गिरफ्तार किए गए 6 युवकों में से 5 कन्नूर में पकड़े गए और 1 शख्स को कोझिकोड से गिरफ्तार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications