विशाखापत्तनम जासूसी मामले में NIA को बड़ी कामयाबी, साजिशकर्ता मुंबई से गिरफ्तार

नई दिल्ली: विशाखापत्तनम जासूसी मामले में शनिवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। इस दौरान एनआईए ने एक साजिशकर्ता अब्दुल रहमान अब्दुल जब्बार शेख को मुंबई से गिरफ्तार किया है। इस मामले में उसकी पत्नी पहले से ही गिरफ्तार थी। अब्दुल रहमान से पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। इसके साथ ही उसके घर से कई उपकरण और दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

arrest

दरअसल पिछले साल 20 दिसंबर को आंध्र प्रदेश खुफिया विभाग ने भारतीय नौसेना में एक जासूसी रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान 11 नाविक भी गिरफ्तार हुए थे। इन सभी की नियुक्त अलग-अलग नेवल बेस पर थी। इसके साथ ही उन पर एक पाकिस्तानी हैंडलर को कथित तौर पर नौसैना के जहाजों और पनडुब्बियों के स्थानों की संवेदनशील सूचना देने का आरोप था। सूत्रों के मुताबिक वे सितंबर 2018 में एक हनीट्रैप में फंस गए थे। इन युवकों से पहले तीन या चार महिलाओं ने फेसबुक पर संपर्क किया, फिर उन्हें एक ऑनलाइन रिश्ते में फंसाया गया। महिलाओं ने बाद में उन्हें एक ऐसे व्यक्ति से मिलवाया, जो एक व्यापारी के भेष में आया था, लेकिन वास्तव में वो एक पाकिस्तानी हैंडलर था। जिसके बाद से खुफिया जानकारी देने का सिलसिला शुरू हुआ।

एनआईए के मुताबिक अब्दुल रहमान अब्दुल जब्बार शेख (53) मुंबई का रहने वाला था। इस मामले में उनकी पत्नी शाइस्ता कैसर भी उसका साथ दे रही थी। शाइस्ता को पहले ही एनआईए की टीम ने धर दबोचा था। जिसके बाद से लगातार अब्दुल रहमान की तलाश में छापेमारी जारी थी। एनआईए के मुताबिक अब्दुल रहमान के घर की तलाशी के वक्त कई उपकरण और दस्तावेज बरामद हुए हैं। ये दोनों भारतीय नौसेना के जहाजों और पनडुब्बियों की जानकारी इकट्ठा कर उसे पाकिस्तान को देते थे। इससे पहले मई में एनआईए ने इस मामले में पाकिस्तानी हैंडलर को गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+