बर्दवान ब्लास्ट में अहम आरोपी को एनआईेए ने किया गिरफ्तार

हैदराबाद। बर्दवान ब्लास्ट में नेशनल इनवेस्टिगेटिंग एजेंसी (एनआईए) को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एनआईए ने हैदराबाद से एक आतंकी खालिद को गिरफ्तार किया है जिसके तार पाकिस्तान से जुड़े हैं। एनआईए सूत्रों की मानें तो आतंकी को पाकिस्तान में तालिबानी संगठन से प्रशिक्षण प्राप्त है।

nia

खालिद पर बांग्लादेश-म्यांमार बार्डर पर आतंकी कैंप चलाने का भी आऱोप है। सूत्रों की मानें तो जिस जगह से एनआईए ने खालिद को गिरफ्तार किया है वहां से इस्लामिक संगठन के से जुड़ी किताबों के साथ ऐसी सामग्री प्राप्त हुई है जो पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबानी संगठन से जुड़े हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले एनआईए ने धमाके के मुख्य आरोपी साजिद को गिरफ्तार किया था जिसपर दस लाख रुपए का इनाम रखा गया था। विस्फोट करने के मास्टरमाइंड बताए जा रहे साजिद को उत्तरी चौबीस परगना जिले के एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+