Bengaluru cafe Blast: बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट केस में NIA का बड़ा एक्शन, 2 वांछितों पर 10-10 लाख का इनाम घोषित
Bengaluru Rameshwaram cafe: बेंगलुरु कैफे ब्लॉस्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी आरोपियों की तलाश में अब भी जुटी है। शहर के रामेश्वरम कैफे में 1 मार्च को हुए ब्लास्ट मामले में एनआईए ने अब दो वांछित आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। इसके साथ ही केंद्रीय एजेंसी ने दोनों की तस्वीरें और जानकारी साझा की है, जिसके आधार पर उनकी पहचान की सके। चांज एजेंसी ने इन दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए 10- 10 लाख का इनाम घोषित किया है।
बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लॉस्ट मामले में एनआईए को अब भी आरोपियों की तलाश है। NIA के मुताबिक अब्दुल मथीन ताहा हिन्दू नाम विग्नेश डी सुमित के नाम से फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल कर रहा है और आम लोगों के बीच घूम रहा है। मामले में एक आरोपी के पकड़ में आने के बाद अन्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रायस तेज कर दिए गए हैं।

केंद्रीय एजेंसी ने शुक्रवार को दो वांछित अब्दुल मथीन अहमद ताहा और मुसाविर हुसैन शाजिब के पकड़ने पर इनाम घोषित किया है। NIA ने बताया है कि अब्दुल मथीन ताहा हिन्दू नाम विग्नेश डी सुमित के नाम से फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल कर रहा है और आम लोगों के बीच घूम रहा है। जबकि जबकि शाजिब मोहम्मद जुनैद सैयद के नाम का इस्तेमाल कर रहा है।
एनआईए के एक बयान में कहा गया कि एक अन्य षड्यंत्रकर्ता अब्दुल मथीन ताहा की भी पहचान की गई है जो अन्य मामलों में भी एजेंसी द्वारा वांछित है। इसमें कहा गया है दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। जांच से पता चला है कि मुजम्मिल शरीफ ने एक मार्च को बेंगलुरु के आईटीपीएल रोड पर ब्रुकफील्ड स्थित कैफे में आईईडी विस्फोट से जुड़े मामले में पहचाने गए अन्य दो आरोपियों को जरूरी सहायता प्रदान की थी।
दरअसल, इस महीने एक मार्च को रामेश्वरम कैफे में बम धमाके को अंजाम दिया गया था। इसमें कई लोग घायल हुए थे। इस मामले में साजिश रचने वाले एक आरोपी मुजम्मिल शरीफ को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। लेकिन अभी इस मामले में कैफे में बम धमाका करने वाला मुसावीर हुसैन शाजिब उर्फ मोहम्मद जुनैद हसन उर्फ मोहम्मद जुनैद सैयद और एक अन्य मुख्य आरोपी अब्दुल मतीन अहमद ताहा उर्फ विगनेश उर्फ सुमित अभी गिरफ्त से बाहर हैं। इन दोनों ने अपने कई नाम रख रखे हैं। अपनी पहचान छिपाने के लिए इन्होंने अपने गैर-मुस्लिम नाम भी रखे हैं।












Click it and Unblock the Notifications