NHRC ने जम्मू-कश्मीर सरकार को भेजा नोटिस, पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या के मामले में मांगा जवाब
नई दिल्लीः राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने जम्मू-कश्मीर सरकार को पत्रकार शुजात बुख़ारी की मौत के मामले में नोटिस भेजा है। साथ ही घाटी में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं इसको लेकर भी सवाल पूछे गए हैं। बता दें, पिछसे सप्ताह वरिष्ठ पत्रकार एवं राइज़िंग कश्मीर के संपादक शुजात बुख़ारी और उनके दो निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) हामिद चौधरी और मुमताज़ अवान की गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

ये घटना जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में उनके कार्यालय के बाहर हुई थी। उनकी मौते के बाद पुलिस का कहना था कि बुख़ारी लाल चौक पर प्रेस एनक्लेव स्थित अपने कार्यालय से एक इफ़्तार पार्टी के लिए जा रहे थे, इसी दौरान उन पर हमला किया गया।
शुजात बुखारी की हत्या के मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी का कहना है कि बुखारी की हत्या आतंकियों ने की है और पाकिस्तान से उन्हें ऐसा करने के निर्देश दिए गए थे। माना जा रहा है कि यह निर्देश इसलिए दिया गया था क्योंकि बुखारी घाटी में शांति प्रक्रिया की बहाली के पक्ष में थे। बुखारी के इस प्रयास से अलगाववादी काफी नाखुश थे, यही नहीं सीमा के दोनों तरफ जमात ए इस्लामी के नेता नाखुश थे।
यह भी पढ़ें- 90 बिलियन डॉलर की वजह से सऊदी अरब में हटा है ड्राइविंग से बैन!












Click it and Unblock the Notifications