Delhi Smog: एनजीटी ने केजरीवाल सरकार को लगाई फटकार, 48 घंटे के भीतर एक्शन प्लान देने का आदेश
नई दिल्ली। देश की राजधानी में जिस तरह से प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है, उसे देखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने तमाम राज्यों से अपना एक्शन प्लान देने के लिए कहा था। लेकिन दिल्ली सरकार अभी तक अपना एक्शन प्लान नहीं दे सकी है। जिसके बाद एनजीटी ने दिल्ली सरकार को अगले 48 घंटे के भीतर प्रदूषण को रोकने के लिए अपना एक्शन प्लान देने को कहा है। एनजीटी ने दिल्ली सरकार को 48 घंटे का समय दिया है, जबकि हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकार अपना एक्शन प्लान पहले ही दे चुकी है। एनजीटी ने कहा था कि हवा में प्रदूषण खराब से बदतर हो चुका है, दिल्ली के बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन दिल्ली सरकार ने अभी तक अपना एक्शन प्लान तक नहीं जमा किया है।

एनजीटी चेयरमैन स्वतंत्र कुमार ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि आप हमे बताइए कि पिछले दिनों आपने किस फैसले को प्रदूषण कम करने के लिए लागू किया जिसे ट्रिब्यूनल की ओर से जारी किया गया था। क्या दिल्ली के लोगों को हमेशा मुश्किल का सामना करना पड़ेगा, हमने आपसे कहा था कि स्थिति खराब होने पर सभी ऑफिस बंद कीजिए, आपने क्या किया, बच्चे मुश्किल का सामना कर रहे हैं, आप लोगों को इस तरह से नहीं छोड़ सकते हैं।
जिस तरह से श्रीलंका के खिलाफ मैच में लंका के खिलाड़ियों ने मास्क पहना उसका जिक्र करते हुए बेंच ने कहा कि देखिए लोग मैच खेलने से मना कर रहे हैं, लेकिन आप सिर्फ बैठक के बाद बैठक कर रहे हैं और कुछ भी नहीं कर रहे हैं। पैनल ने दिल्ली सरकार से कहा कि अगर 48 घंटे के भीतर एक्शन प्लान नहीं दिया गया तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही पैनल ने दो पहिया गाड़ियों पर कार्रवाई नहीं करने पर भी आप सरकार को फटकार लगाई है। पैनल ने आप सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि आप दो पहिया वाहनों को छूट दे रहे हैं, जोकि प्रदूषण को अधिक फैलाने का एक अहम कारक है। आपने क्यों लोगों को बेहतर ट्रांसपोर्ट की सुविधा मुहैया कराई।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications