गंगा एक्शन प्लान पर एनजीटी सख्त, 12 सितंबर तक रिपोर्ट दें राज्य

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने गंगा स्वच्छता को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है।

नई दिल्ली। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने गंगा स्वच्छता को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। एनजीटी ने गंगा एक्शन प्लान को लेकर राज्यों से अनुपालन रिपोर्ट सौंपने को कहा है। ट्रिब्यूनल ने कहा है कि गंगा एक्शन प्लान चरण एक की रिपोर्ट 8 सितंबर और गंगा एक्शन प्लान चरण दो की रिपोर्ट 12 सितंबर तक हर हाल में सौंपी जाए।

गंगा एक्शन प्लान पर NGT सख्त, तय समय में रिपोर्ट दें राज्य

आपको बता दें कि शुक्रवार को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने गंगा नदी की सफाई के मामले में अपनी एक्शन प्लान नहीं सौंपे जाने पर हरियाणा और राजस्थान सरकारों के खिलाफ वारंट जारी किए है। एनजीटी के अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली एक बेंच ने दोनों राज्यों के वकीलों की गैरहाजिरी और उसके 13 जुलाई के आदेश के बावजूद रिपोर्ट नहीं सौंपे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई थी। बेंच ने कहा था, 'हरियाणा और राजस्थान राज्यों की ओर से कोई भी पेश नहीं हुआ इसलिए हम नई दिल्ली में हरियाणा और राजस्थान के रेजीडेंट कमिश्नर के खिलाफ जमानती वारंट जारी करते है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+